Aaj Ka Ankfal (24 April 2026) आज का अंकफल: आज 24 अप्रैल 2026 है। 24-04-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। सूर्य, गुरु और चन्द्रमा आपस में परम मित्र माने जाते हैं, जिससे आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अंक 06 के लिए 04, 05 और 08 मित्र अंक हैं, जो सहयोग और सफलता के अवसर बढ़ाते हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, लेखन, मीडिया, फिल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक है। ऐसे में आज का दिन मानसिक संतुलन, रचनात्मकता और आध्यात्मिकता के लिए बेहद अनुकूल है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।
जन्मांक 01 (शुभ अंक: 02 व 03)
जॉब व व्यवसाय: अंक 01, 02, 03 व 09 आपके मित्र हैं। गुरु और सूर्य की कृपा से प्रगति के योग बन रहे हैं। इस अंक का स्वामी सूर्य है, जिसे शुक्र का भी सहयोग मिल रहा है। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा और गुरु भी आपको व्यापार में लाभ दिला सकते हैं।
स्वास्थ्य: नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
जन्मांक 02 (शुभ अंक: 01 व 03)
जॉब व व्यवसाय: सूर्य और गुरु आपके मित्र हैं, जिससे नौकरी में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। नामांक 04 व 08 वाले व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
जन्मांक 03 (शुभ अंक: 01 व 09)
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायक है। नौकरी में नए दायित्व मिलने के संकेत हैं और व्यापार में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
जन्मांक 04 (शुभ अंक: 06 व 08)
जॉब व व्यवसाय: आज व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण डील से लाभ हो सकता है। अंक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रगति के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
जन्मांक 05 (शुभ अंक: 04 व 06)
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
जन्मांक 06 (शुभ अंक: 05 व 07)
जॉब व व्यवसाय: आज व्यापार में लाभ के योग हैं। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग आपको उच्चाधिकारियों से दिलाएगा, जिससे भविष्य में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: बीपी के मरीज विशेष सावधानी रखें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
जन्मांक 07 (शुभ अंक: 04 व 07)
जॉब व व्यवसाय: इस अंक के स्वामी केतु और भाग्यस्वामी चन्द्रमा आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद रख सकते हैं।
स्वास्थ्य: साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
जन्मांक 08 (शुभ अंक: 05 व 06)
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है और इस अंक का स्वामी शनि है। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। बुध और शुक्र के प्रभाव से नई बिजनेस डील मिल सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
जन्मांक 09 (शुभ अंक: 01 व 03)
जॉब व व्यवसाय: अंक 01 व 03 का सहयोग शुभ है। चन्द्रमा और मंगल आपके व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में शुक्र, शनि और मंगल के प्रभाव से उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। चन्द्रमा के प्रभाव से धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।
स्वास्थ्य: कफ जनित रोग होने की संभावना है।
आज का उपाय: चावल और शक्कर का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
