Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 February 2026: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र भरणी शाम 4 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। योग ब्रह्म सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। करण तैतिल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण लग जाएगा। जो रात में 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में आज रात 10 बजकर 12 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु और शनि मीन में रहेंगे। वहीं, मंगल सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक तो मकर राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ में चले जाएंगे, जहां पहले से ही मौजूद सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ युति बनाएंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। आज करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। जॉब में विवादों से दूर रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। ऑफिस में समय अधिक देना पड़ सकता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेषकर सिरदर्द या तनाव से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और चावल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके व्यय भाव में हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जॉब में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है और सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और गलतफहमियों से बचें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके एकादश भाव में स्थित हैं, जिससे आय और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यदि किसी सरकारी कार्य में अड़चन थी तो आज समाधान मिल सकता है। जॉब और बिजनेस दोनों में प्रगति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके दशम भाव में हैं, जिससे करियर में सक्रियता बढ़ेगी। जॉब में मेहनत का परिणाम भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज तुरंत बड़ी सफलता न मिले तो भी निराश न हों। आर्थिक मामलों में थोड़ा संतुलन रखें। प्रेम जीवन में हल्का तनाव संभव है, इसलिए संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: हनुमानबाहुक का पाठ करें और तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके नवम भाव में स्थित हैं, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में नई दिशा मिल सकती है। आपकी रचनात्मकता आज चमकेगी, उसका सही उपयोग करें। शेयर या निवेश से लाभ संभव है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। मन को शांत रखने के लिए योग या ध्यान करें।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में स्थित हैं, इसलिए सावधानी से काम लें। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से संबंधित समस्या से बचें।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और मसूर दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 85%
तुला राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में स्थित हैं। जॉब में उन्नति के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। क्रोध से बचें और धैर्य रखें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा द्वादश भाव में स्थित हैं, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें और फल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपके पंचम भाव में स्थित हैं। जॉब में प्रगति और प्रमोशन के संकेत हैं। करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पीले वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल और बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 50%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिससे पारिवारिक सुख मिलेगा। जॉब और बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। वाहन या संपत्ति से जुड़े विचार आ सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में स्थित हैं। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में बड़े निर्णय लेने से पहले सोचें। बिजनेस में नई योजना बन सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। व्यवस्थित तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
गुरु चतुर्थ भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जॉब और व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। चन्द्रमा द्वितीय भाव में स्थित हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर सर्दी या कफ से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और कंबल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
