आज का राशिफल, 21 January 2026: आज खुलेगा इन 4 राशियों की किस्मत का ताला, बनेंगे सारे काम, पढ़ें 21 जनवरी का राशिफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 21, 2026, 05:33 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 January 2026 (बुधवार) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन : आज 21 जनवरी दिन बुधवार है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
21 जनवरी का राशिफल
आज का राशिफल 21 January 2026 (बुधवार): आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां त्रिपुर सुंदरी का पूजन होता है। वहीं, नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 1 बजकर 58 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। शाम 6 बजकर 58 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। इसके बाद वरीयान् लग जाएगा। करण तैतिल दोपहर 2 बजकर 47 तक रहेगा। इसके बाद गर करण शुरू हो जाएगा।
चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ रहेंगे। मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र की युति रहेगी। शनि मीन में रहेंगे। केतु सिंह और मिथुन में गुरु का वास रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए 21 जनवरी का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज दशम सूर्य तथा एकादश चंद्रमा व बारहवें गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। धार्मिक यात्रा करेंगे। आर्थिक प्रगति होगी।
उपाय: उड़द का दान करें। अपराजिता का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
सूर्य अष्टम स्वास्थ्य सुख के लिए शुभ है। आज के दिन इस राशि के गुरु व कुंभ का चंद्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें।
उपाय: कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
सूर्य इसी राशि से सप्तम, गुरु मिथुन तथा चंद्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए कष्ट दे सकता है। लव लाइफ को लेकर भी तनाव रह सकता है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। स्वास्थ्य सुख ठीक शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
गुरु एकादश व सूर्य इसी राशि से छठे रहेंगे। सप्तम चंद्रमा व मीन के शनि परिवार के लिए शुभ है। चंद्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है।
उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
सूर्य इसी राशि से पांचवें रहकर शिक्षा संबंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। मिथुन में गुरु व पांचवें भाव में चंद्रमा स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। शनि भी मीन का होकर मंगलमय है जो राजनीति में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु नवम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। आज वाद-विवाद से बचें।
उपाय: धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं।
शुभ रंग: सफेद और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य-चंद्रमा का मकर व शनि का मीन गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जॉब में उत्कर्ष देगा। कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। मंगल परिवार में मंगलमय व खुशहाल माहौल देंगे।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से सप्तम गोचर रत है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। केतु व चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकते हैं।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मकर राशि का आज का राशिफल
तृतीय शनि व चंद्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ फल देंगे। व गुरु कल्याण करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। चंद्रमा इसी राशि में हैं। गुरु व चंद्रमा धार्मिक यात्रा दे सकते हैं। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध बिजनेस में शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। शुभ यात्रा संभावित है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग: लाल और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का आज का राशिफल
सूर्य इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि से चतुर्थ शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंशियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है तथा उन्हीं कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।