आज का राशिफल, 20- January-2026: मंगलवार का दिन मेष और वृष राशि को बनाएगा सफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 20, 2026, 05:43 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 20- January-2026 (मंगलवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 20 जनवरी, दिन मंगलवार है। यहां से आप आज का दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल 20 जनवरी 2026 (pc: canva)
आज का राशिफल 20- January-2026 (मंगलवार): आज गुप्तनवरात्र की द्वितीया तिथि है।जगतजननी माता दुर्गा की उपासना का उत्तम समय चल रहा है।तंत्र सिद्धि के लिए प्रयास करें।सफलता समय व अवसर के सदुपयोग की कहानी है।जीवन में पुण्य प्राप्ति के कुछ अवसर ईश्वर उपहार स्वरूप देते हैं।गुप्त नवरात्र में माता जगदम्बा की कृपा पाने के लिए बंगलामुखी उपासना करें।माता पीताम्बरा पूर्व जन्म के पापों का शमन करती हैं।सभी राशियों के जातक इस उपाय को कर सकते हैं।माता पीताम्बरा का ध्यान करें।अपनी उपासना गुप्त रखें।अपनी मनोकामना अपने व माता तक ही रखें।तंत्र की अधिष्ठात्री माता किसी भी जन्म के श्राप से हम सबको मुक्त कर सकती हैं।कुंडली का अष्टम भाव पूर्व जन्म व वर्तमान जन्म के मृत्यु का कारण व द्वितीयेश-सप्तमेश की महादशा मारकेश है।हम पूर्व जन्म के पापों को रोग व कष्ट के रूप में भोगते हैं।उनसे मुक्त होइए।आसान मार्ग है भक्ति मार्ग।माता जगतजननी बंगलामुखी के रूप का ध्यान व माता के चरणों का भक्ति रज शिरोधार्य करके इस गुप्त नवरात्र में अपनी साधना को सफल करें।
20 जनवरी 2026 का राशिफल-
मेष- आज चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि से दशम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगल व शुक्र रियल स्टेट व बैंकिंग जाँब के जातकों को लाभ देंगे।लव लाइफ सुंदर रहेगी। शुभ रंग-लाल व सफेद रंग शुभ है। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-55%
वृष- आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है।सूर्य का मकर गोचर जाँब व व्यवसाय में सफलता दे सकता है।जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। शुभ रंग-हरा व आसमानी रंग शुभ है।आज का उपाय-युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।।तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
मिथुन- सूर्य का इस राशि से अष्टम व चन्द्रमा व शुक्र गोचर प्रेम में सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। इस राशि के गुरु गोचर के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।शुभ रंग- लाल व हरा रंग शुभ है।आज का उपाय -उड़द का दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का सप्तम गोचर पॉलिटीक्स में उन्नति देगा। मीडिया,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे।शुक्र गोचर शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय-- मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।शुभ रंग-लाल व सफेद।भाग्य प्रतिशत-70%
सिंह- आज सूर्य का मकर व शनि का मीन गोचर मंगलमय है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बुध वाणी के लिए शुभ है।धार्मिक कार्य करेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।क्रोध का त्याग करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।शुभ रंग-लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-60%
कन्या- चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि से पँचम में है।जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। बुध व शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।शुभ रंग -,हरा व नीला रंग शुभ है।आज का उपाय -कम्बल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-,70%
तुला- राशि स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध आर्थिक प्रगति देंगे। इस राशि से चतुर्थ सूर्य- चन्द्रमा तथा शनि का खष्ठम गोचर जाँब में प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग-पीला व हरा रंग शुभ है।आज का उपाय -तिल व कम्बल का का दान करें।भाग्य प्रतिशत-55%
वृश्चिक- आज सूर्य -चन्द्रमा का मकर व शनि का मीन गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा।कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। शुभ रंग-पीला व लाल रंग शुभ है। आज का उपाय -मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-60%
धनु- आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय, व शनि चतुर्थ रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु सप्तम होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। छात्रों के लिए प्रगति का समय है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुभ रंग- लाल व सफेद रंग शुभ है। आज का उपाय -गुरु का आशीर्वाद लें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत- 70%
मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि से तृतीय भाव में व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज का उपाय- राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। शुभ रंग- नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 65%
कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। शनि मीन व सूर्य - मकर के होकर गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। धार्मिक कार्य बढ़ा दें।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का शुभारंभ होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। शुभ रंग -सफेद व नीला रंग शुभ है। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 75%
मीन- आज जांब में बुध व शुक्र सफल करेंगे। मकर के सूर्य व चन्द्रमा तथा इस राशि में गोचर करते शनि बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शुभ रंग- सफेद व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत- 75%