अध्यात्म

आज का राशिफल, 20-December-2025: शनिवार का दिन किन दो राशियों के लिए रहने वाला है लकी, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 20- December 2025 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शनिवार का दिन है और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ये आप यहां अपने राशिफल से जान सकते हैं। यहां राशिफल के साथ-साथ आज के उपाय की चर्चा भी की गई है।

aaj ka rashifal 20 december 2025

आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का राशिफल 20- December 2025 (शनिवार): आज चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य, शुक्र व मंगल भी एकसाथ धनु राशि में हैं। आज शनिवार है।पीपल की पूजा करें। पीपल हमारे व हमारे ईश्वर के बीच के संदेश वाहक हैं। वह हमारी मनोकामनाएं भगवान तक पहुँचाते हैं। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं वृक्षों में पीपल हूं। शनि की साढ़े साती से बिल्कुल मत डरें। शनि सिर्फ पूर्व जन्म के पापों का प्रायश्चित करवाते हैं। पापों के प्रायश्चित से मन निर्मल होता है।शनि की साढ़े साती के साथ अन्य ग्रहों का प्रभाव भी तो आपकी राशि पर पड़ेगा। किसी के डराने से मत डरें। निर्भय रहें। अन्य ग्रहों की गोचर स्थितियों व दृष्टियों से आप आच्छादित हैं। श्री कृष्ण उपासना करें। ग्रहों की पूजा से बेहतर है उस ग्रह के इष्ट को पूजें। प्रारब्ध द्वारा संचित पुण्य- पाप का सभी ग्रहों से होने वाले हिसाब के सञ्चालक सभी देवों के व भगवान राम के भी इष्ट परम ब्रम्ह भगवान शिव जी की उपासना करें।

20 दिसम्बर 2025 का राशिफ़ल-

मेष

चन्द्रमा भाग्य भाव में है। सूर्य, शुक्र व मङ्गल भी धनु में ही हैं। परिवार में कई रुके कार्य बनेंगे। व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूर्ण करें। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट से बचें। मंगल भाग्य भाव का रियल स्टेट बिजनेस के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन स्वप्न सम्मिलित होंगे। लव लाइफ में मधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग - लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 75%

वृष

सूर्य, शुक्र व मंगल अष्टम भाव में हैं। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।व्ययवसाय में उत्कर्ष है। जाँब में प्रोमोशन मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। क्रोध व भावुकता पर संयम रखें।राहु प्रेम संबंधों में मानसिक तनाव दे सकता है। जाँब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। उड़द व कम्बल का दान करें। शुभ रंग- हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 65%

मिथुन

जाँब के लिए सफलता वाला टाइम है। किसी भी फेमिली डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मूंग का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क

चन्द्रमा खष्ठम है। गुरु व्यय भाव में व शनि नवम है। बिजनेस में किसी नवीन कार्य की सम्भावना है। जाँब में लगातार बेहतर परफार्मेंस देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। कोई नया जाँब प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल, शहद व दही अर्पित करें।मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

सिंह

छात्र सफल रहेंगे।जांब में चन्द्र व गुरु गोचर की सहायता मिलेगी।नवम चन्द्रमा शुभ है।छात्र अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। करियर को और बेहतर करने के लिए समय का सही उपयोग करें। मन को एकाग्र करने के लिए चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 55%

कन्या

सूर्य,शुक्र,मंगल व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ गोचर में है।जाँब में नित नई सफलता व आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है।आपको हेल्थ का भी ख्याल रहता है।टाइम मैनेजमेंट व सिस्टेमैटिक वर्क प्रोग्रेस तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें । लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -तिल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।श्री सूक्त उपासना करें।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

तुला

जाँब में प्रोग्रेस है।सूर्य,शुक्र ,मंगल व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर न्यू बिजनेस डील को सफल करेंगे। पारिवारिक दायित्व व जाँब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लीवर व बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत- 75%

वृश्चिक

चन्द्रमा द्वितीय व गुरु अष्टम है। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। निजनेस को और बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक सतसंग से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद संतान की सफलता को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। गुरु गोचर का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।तिल व उडद का दान करते रहें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 85%

धनु

चन्द्रमा,सूर्य,शुक्र व मंगल इसी राशि में हैं। जाँब में नित नयी सफलता है। कंफ जनित रोगों को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। व्यावसायिक सफलता खुश करेगी। आज का उपाय - शिवलिंग को दूध व मधु सपर्पित करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

मकर

चन्द्रमा व सूर्य व्यय भाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जाँब के जातक अपने वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।बिजनेस में प्रोग्रेस थोड़ा स्लो रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर के पेशेन्ट ध्यान दें। किसी धार्मिक संत का आशीर्वाद मिलेगा।आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व मधु अर्पित करें।प्रेम में विश्वास बनाए रखें।मसूर का दान करें।शुभ रंग -,नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%

कुम्भ

राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा - सूर्य एकादश गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी नवीन सफलता को लेकर खुश रह सकते हैं। कई दिनों से रुका कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय - गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 65%

मीन

राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा दशम हैं। कभी कभी आपका भाग्य कुछ कार्य एकाएक कर देता है,आज वही बात जाँब को लेकर रहेगा।बिजनेस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा।लव पार्टनर संग सुखद यात्रा संभावित है।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सांयकाल उसके साथ डिनर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।कम्बल का दान करें। शुभ रंग-पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article