अध्यात्म

आज का राशिफल, 2-January-2026: इन 5 राशियों के लिए अमृत समान रहेगा नववर्ष 2026 का पहला शुक्रवार, पढ़ें 2 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2-January-2026 (शुक्रवार) वृषभ, तुला से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद चंद्रमा गुरु के साथ मिथुन राशि में आ जाएंगे। चंद्रमा बुध की राशि में रहेंगे। आज नव वर्ष का द्वितीय दिवस और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

2 जनवरी का राशिफल

2 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 2-January-2026 (शुक्रवार): आज 2 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार है। इसके साथ ही पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जो शाम 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरु हो जाएगी। शाम 8 बजकर 4 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे ही दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग की शुरुआत हो जाएगी। करण गर सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज लग जाएगा, जो 6 बजकर 53 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद विष्टि लग जाएगा।

सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे और गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल चारों धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार कुंभ में राहु और सिंह में केतु व मीन में शनि की मौजूदगी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज 2 जनवरी का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद चंद्रमा गुरु के साथ तृतीय भाव में रहेंगे। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में जॉब में परिवर्तन को लेकर नया विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोजिशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। आज सायंकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। करियर और परिवार में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद चंद्रमा और गुरु द्वितीय भाव में रहेंगे। रियल एस्टेट, गारमेंट्स इंडस्ट्री और फिल्म से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में नई डील की संभावना है – इस संबंध में यात्रा मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद बिजनेस में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत से खुश रहेंगे।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। बुध और शुक्र आपके अनुकूल हैं। बिजनेस में कई नवीन अवसर मिलेंगे – अवसर को हाथ से जाने न दें। मीडिया और फाइनेंस जॉब में चेंज चाहते हैं तो दिन अच्छा है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग यात्रा प्लानिंग करेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

उपाय: तिल-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में स्थिति थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस दे रहे हैं लेकिन परिवर्तन के चांस कम हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाए रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग में सजग रहें। सेहत से खुश रहेंगे।

उपाय: गाय को गुड़-पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

बिजनेस से खुश रहेंगे। मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बढ़ाने के लिए डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। सही दिशा में काम करें। जॉब तनाव छोड़ दें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। वर्क को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में एकाग्रता लाएं। सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद पेंडिंग बिजनेस कार्य पूरे करें। आपकी बातचीत का अंदाज मन मोह लेता है। यही कला आपको सफलता दिलाएगी। रुका हुआ धन मिल जाएगा। करियर में सहयोग मिलेगा।

उपाय: उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। जॉब में सफल होंगे। दान आदि सबसे बड़ा पुण्य है, इस कारण अपने कर्म अच्छे रखें और दान आदि करते रहें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। आज घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। वाहन चलाने में लापरवाही न करें।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

धन का आगमन होगा। मंगल और गुरु आध्यात्मिक उन्नति देंगे। स्टूडेंट्स की करियर संबंधी चिंताएं दूर होंगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

उपाय: गाय को गुड़-पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि का आज का राशिफल

सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद गुरु और चंद्रमा सप्तम भाव में गजकेसरी योग बनाएंगे। इससे जॉब में रुका धन आएगा। चंद्रमा की कृपा से धन आगमन के योग बनेंगे। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। लव पार्टनर को समय दें। प्रेम में सत्य का मार्ग चुनें।

उपाय: मसूर-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि का आज का राशिफल

शनि आपके तीसरे भाव मीन में है। आप आज जॉब में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकें दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि द्वितीय भाव में तनाव और गलत निर्णय दे सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर निर्णय लें। बिजनेस में निगेटिव सोच से बचें। रुका धन मिलेगा। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। अनार दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

जॉब में नए निर्णय से थोड़ा तनाव रहेगा। सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बाद गुरु और चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे।बिजनेस में कार्य पद्धति सही रखें। लव लाइफ में मीठी वाणी सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान शिव जी की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगा जल-बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article