अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 June 2026 : आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसे आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आगे पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 June 2026 : आज 19 जून 2026, शुक्रवार का दिन इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति धन, सुख, प्रेम और आध्यात्मिक उन्नति के संकेत दे रही है। सूर्य और बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि शनि मीन राशि में तथा केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज श्री सूक्त, कनकधारा स्तोत्र, दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ, अन्नदान और शिवलिंग का गंगाजल व इत्र से अभिषेक विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन क्या संदेश लेकर आया है। विस्तार से पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज पारिवारिक मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। परिवार में चल रहे विवाद जल्द ही समाप्त हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां भविष्य में लाभ का कारण बनेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। भगवान गणेश की उपासना तथा मसूर और गुड़ का दान शुभ फल देगा। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा। शुभ अंक: 03, 09

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर विवादों से बचने की सलाह है। मानसिक तनाव और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग सफेद और आसमानी रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा। शुभ अंक: 04, 08

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नौकरी और व्यवसाय में किए गए कार्यों की सराहना होगी। रुका हुआ अध्ययन या प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ और तिल-उड़द का दान शुभ रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 03, 09

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लिए चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति शुभ संकेत दे रही है। व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना होगा क्योंकि राहु भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। गुड़ और गेहूं का दान लाभकारी रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 04, 08

5. सिंह राशि

सिंह राशि वालों को मित्रों का सहयोग व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की सलाह है। पक्षियों को दाना-पानी देना और भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहेगा। भाग्य 60 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 05, 08

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां सराही जाएंगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। श्री सूक्त का पाठ और फलों का दान लाभकारी रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा। शुभ अंक: 04, 08

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट लाभ देंगे। पारिवारिक यात्रा या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हालांकि व्यवसाय में कागजी कार्यवाही में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। तिल और गुड़ का दान तथा श्री सूक्त का पाठ शुभ रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 04, 07

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भगवान शिव को क्यों कहा जाता है आदियोगी

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य का सहयोग बना रहेगा। यात्रा से लाभ और आनंद दोनों मिल सकते हैं। करियर से जुड़ी चिंताओं का समाधान होगा। नई व्यापारिक डील सफलता दिला सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों और स्वास्थ्य, विशेषकर लीवर संबंधी समस्याओं को लेकर सावधानी बरतनी होगी। भगवान विष्णु की पूजा लाभकारी रहेगी। भाग्य 75 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 04, 08

9. धनु राशि

धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में कफ संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ और तिल का दान शुभ रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 05, 08

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय की कमी महसूस होगी। सत्य और नैतिकता का साथ देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। भगवान शिव की आराधना और उड़द-तिल का दान शुभ फल देगा। भाग्य 65 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 04, 06

11. कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों को नौकरी में काम का दबाव और तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो जाएंगे। मित्रों का सहयोग लाभ दिलाएगा। प्रेम जीवन में शुक्र शुभ फल प्रदान करेगा। भगवान विष्णु के दर्शन, सात अन्न का दान और पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत रहेगा। शुभ अंक: 04, 08

12. मीन राशि

मीन राशि के विद्यार्थियों और करियर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में लाभ और प्रगति के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखना आवश्यक होगा। श्री सूक्त का पाठ, फलों का दान और हनुमान जी की उपासना लाभकारी रहेगी। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा। शुभ अंक: 04, 08

आज के उपाय

आज श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ, कनकधारा स्तोत्र का जप, दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ, अन्नदान और शिवलिंग का गंगाजल तथा सुगंधित इत्र से अभिषेक विशेष पुण्यदायी माना गया है। शुक्र प्रेम और सौहार्द का ग्रह है, इसलिए जीवनसाथी का सम्मान करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। यही उपाय शुक्र की कृपा और जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article