Dwidwadash Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रह जब एक-दूसरे से विशेष दूरी पर आते हैं तो उनके बीच अलग-अलग योगों का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। 19 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर आ जाएंगे। इस स्थिति में दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस समय सूर्य वृषभ राशि में और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।
ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, पद-प्रतिष्ठा, पिता, सरकारी क्षेत्र और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, संतान और धर्म के कारक ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों शुभ ग्रहों के संबंध से कई राशियों को करियर, धन और सम्मान के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस योग (Sun And Jupiter Transit) से किन राशियों के लिए सफलता के रास्ते खुलेंगे।
क्या होता है द्विद्वादश योग
जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव की स्थिति में होते हैं तो इसे द्विद्वादश योग कहा जाता है। इस योग में दोनों ग्रहों की ऊर्जा एक-दूसरे को प्रभावित करती है। सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ प्रभाव देने वाले ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां व्यक्ति को आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता देता है, वहीं गुरु जीवन में ज्ञान, भाग्य और विस्तार लेकर आते हैं। इसलिए सूर्य और गुरु का यह संबंध कई लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कब शुरू होगा अंबुबाची मेला, क्यों इन दिनों बंद रहता है कामाख्या मंदिर, जानें मेले से जुड़ा रहस्य
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु का द्विद्वादश योग करियर और आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में सूर्य स्थित रहेंगे, इसलिए इस योग का प्रभाव इस राशि पर विशेष रह सकता है। करियर में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। सरकारी कामों में सफलता के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग धन और वाणी से जुड़े मामलों में लाभकारी हो सकता है। नौकरी में आपकी बातचीत और कार्यशैली से फायदा मिलेगा। मीडिया, शिक्षा, लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जश्न की तैयारियां कर लें इन 5 राशियों के लोग, पिता-पुत्र ने 72 डिग्री पर बना लिया है पंचांक योग
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए सूर्य और गुरु का यह संबंध इस राशि के लिए शुभ रह सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह योग शिक्षा, रचनात्मक कार्य और करियर में लाभ दे सकता है। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी के योग बन सकते हैं।
