अध्यात्म

आज का राशिफल, 19 January 2026: आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी देवी मां की कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 January 2026 (सोमवार) माघ गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए दैनिक राशिफल: आज 19 जनवरी का दिन सोमवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। इसके साथ ही आज के दिन को अच्छा बनाने के उपायों को भी आप राशिफल से जान सकते हैं।

19 जनवरी का राशिफल

19 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 19 January 2026 (सोमवार): आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। इस कारण आज के दिन से ही गुप्त नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है। सुबह 11 बजकर 52 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। योग वज्र 8 बजकर 45 तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। करण किंस्तुघ्न दोपहर 1 बजकर 50 तक रहेगा। इसके बद बव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, बुध और मंगल रहेंगे। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। कुंभ में राहु और सिंह में केतु के साथ ही मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। दशम भाव का गोचर मजबूत है। करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। प्रमोशन में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र रोग से परेशानी रह सकती है।

उपाय: भगवान सूर्य की उपासना व कम्बल-तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

बिजनेस से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्र मेहनत करें। समय प्रबंधन का उपयोग करें। करियर में बहुत जल्द विदेश यात्रा की सम्भावना है। लव लाइफ में खूबसूरत गिफ्ट आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में इमोशन पर संयम रखें। शुक्र गोचर हेल्प रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम हैं। राशि स्वामी बुध व शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। आज का दिन बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को विवाह में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी चंद्रमा सप्तम भाव में शुभ फल देंगे। जॉब को लेकर अपने बॉस से कोई विवाद मत करें, जॉब में स्थिति अब पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल एस्टेट में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। राहु व्यय दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। पीले फलों का दान फलदायी है।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी सूर्य व चंद्रमा छठे हैं। मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक इस बात को लेकर चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा व सूर्य पांचवें रहकर जॉब व बिजनेस में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। जॉब में प्रमोशन है। बुध आपकी मृदुभाषिता के व्यवहार को लेकर आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा तिल व अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा व शुक्र स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। चंद्रमा चतुर्थ हैं। अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज परिवार सहित कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

मंगल व शुक्र जॉब में कई दिनों से रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। उदर विकार संभावित है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 50%

धनु राशि का आज का राशिफल

बिजनेस में संघर्ष है। चंद्रमा व सूर्य द्वितीय गोचर में हैं। परिवार संग सुखद यात्रा का समय है। जॉब में प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में बीपी के प्रॉब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।

उपाय: प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाएं। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

सूर्य व चंद्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। गुरु व शुक्र बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। विदेश यात्रा की प्लानिंग होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनावपूर्ण रहेगा।

उपाय: दान-पुण्य करें। फलों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि द्वितीय व गुरु छठे हैं। जॉब परिवर्तन संभव है। परिवार में कुछ कार्य को लेकर तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

शनि इसी राशि में व चंद्रमा एकादश हैं। व्यवसाय में लाभ है। न्यू बिजनेस डील को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। यात्रा को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सत्संग का आनन्द लेंगे।

उपाय: शिव उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article