आज का राशिफल, 17 January 2025: 17 जनवरी को इन 5 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बनेंगे आपके सारे काम
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 17, 2026, 07:16 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 January 2025 (शनिवार): आज माघ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज शनि चतुर्दशी है। हनुमान जी की उपासना करें। शनि श्रीकृष्ण भक्त हैं। भगवान कृष्ण नाम संकीर्तन से सभी ग्रह के फल की प्रतिकूलता, अनुकूलता में परिवर्तित होती है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
17 जनवरी का राशिफल
आज का राशिफल 17 January 2025 (शनिवार): आज 17 जनवरी 2025 माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस कारण आज ही प्रदोष व्रत का पारण होगा। नक्षत्र मूल सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा लग जाएगा। योग व्याघात रात 9 बजकर 18 तक रहेगा। इसके बाद हर्षण योग लग जाएगा। ऐसे ही विष्टि करण सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शकुनि करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं, सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध धनु राशि से निकलकर मकर में चले जाएंगे। मकर में वे पहले से मौजूद मंगल, सूर्य, शुक्र के साथ युति बनाकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। मीन में शनि, कुंभ में राहु और सिंह में केतु व मिथुन में गुरु रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और बुध नवम भाव में हैं। जॉब परिवर्तन के प्रयास में किसी मित्र की सहायता से रुके कार्य बनेंगे। छात्र स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें । आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन सदस्य सम्मिलित होंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रमोशन की संभावना है। चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। जॉब में कुछ उच्चाधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें और वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
उपाय: तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 85%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। स्टूडेंट्स के करियर के लिए प्रोग्रेस वाला समय है। किसी भी डिपार्टमेंटल विवाद को आगे न बढ़ने दें। यदि आप पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का प्रयास करना अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ से चिंतित रहेंगे। संशयात्मक स्थिति बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: कम्बल तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
करियर में सक्सेस है। चंद्रमा छठे भाव में हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रयासरत रहेंगे। अभी प्रमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। स्टडी निरंतर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा का संयोग आ सकता है। कफ जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय: कम्बल, चावल व तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आप जॉब को लेकर प्रसन्नता में रहेंगे। चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। पेपर वर्क ठीक से करें। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी-कभी असंतुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
उपाय: मन की शांति हेतु भगवत भजन का आलम्ब लें। उड़द का दान श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। चंद्रमा और बुध चतुर्थ भाव में हैं। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। जॉब में किसी रुके धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट जातकों को खान-पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
उपाय: तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में लाभ है। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: विष्णु उपासना करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। मूंग व गुड़ का दान करते रहें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि का आज का राशिफल
करियर सफल रहेगा। चंद्रमा और बुध के साथ इसी राशि में हैं। बिजनेस में कई कार्यों को एकसाथ ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव से परेशान रहेंगे। जॉब में अपने निहित कार्यों से डिस्टर्ब रह सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होना संभावित है।
उपाय: घर में तुलसी को जल समर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा व्यय भाव में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। छात्र आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। असत्य से बचें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। न्यू प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस स्थापित करें। बीपी व लिवर के पेशेंट सावधान रहें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। चंद्रमा कर्म भाव में हैं। स्टूडेंट्स स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। आज आपके उच्चाधिकारियों का आपके वर्क में बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। कफ जनित रोग परेशान कर सकता है।
उपाय: मूंग व गुड़ का दान करें। विष्णु उपासना करते रहें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।