अध्यात्म

आज का राशिफल 16 January 2026 : आज इन 6 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, 16 जनवरी रहेगा बेहद शानदार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 January 2026 (शुक्रवार / प्रदोष व्रत) माघ माह के कृष्ण पक्ष के प्रदोष व्रत के दिन मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन : आज माघ माघ का प्रदोष व्रत है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

16 जनवरी का राशिफल (1)

16 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल 16 January 2026 (शुक्रवार / प्रदोष व्रत): आज प्रदोष है। माघ माह का प्रदोष शिवलिंग पर रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि होती है। किसी स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, संभव हो तो वहां रुद्राभिषेक कराएं। घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करने का कलयुग में बहुत महत्व है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। आज शुक्रवार है।16 जनवरी को रात 10 बजकर 21 मिनट तक त्रयोदशी तिथि है। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। पूरे दिन मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही करण गर सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा, जो रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। अंत में विष्टि करण रहेगा। योग ध्रुव रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो धनु राशि में चंद्रमा, बुध और मंगल आज रहेंगे। वहीं, 16 जनवरी की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मंगल मकर में गोचर कर जाएंगे। सूर्य और शुक्र के साथ मंगल की मकर में युति बनेगी। सूर्य और शुक्र मकर राशि में रहने वाले हैं। मीन राशि में शनि और कुंभ में राहु विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु ग्रह रहेंगे और सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे बस थोड़ा वर्क लोड के टेंशन से बचें। शिक्षा से जुड़े लोग काम पर ज्यादा समय दें क्योंकि आपका परफॉर्मेंस महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की संभावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स भी अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

उपाय: शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में हैं। जॉब में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय परिवर्तन के प्रयास में रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा पांचवें भाव में गोचर करके छात्रों को लाभ देंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी-कभी प्रमोशन का विलंब परेशान करता है। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गुड़ का दान अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा इसी राशि से चतुर्थ भाव में रहकर शुभ फल देते हैं। शनि मीन में है। आप जॉब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है।

उपाय: तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

व्यवसाय को बहुत गंभीरता व मेहनत से करें। चंद्रमा तृतीय गोचर में रहेंगे। जॉब को अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही न हो। करियर में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र व बुध अनुकूल हैं। चंद्रमा द्वितीय रहेंगे। जॉब में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवश्यकता है। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान अनन्त पुण्यदायी है।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस देगा। व्यवसाय के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

गुरु व चंद्रमा मंगलमय रिजल्ट देंगे। चंद्रमा द्वादश रहेंगे। शनि मीन में हैं। जॉब चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पावर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आनंद देगी।

उपाय: उड़द का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि का आज का राशिफल

शनि तृतीय व चंद्रमा एकादश शुभ हैं। करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

उपाय: शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: सफेद और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि इसी राशि से द्वितीय में व चंद्रमा दशम हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बनेंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

उपाय: कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें। मंदिर में वृक्षारोपण करते रहें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article