आज का राशिफल 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है। इसके साथ ही आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। वहीं, पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। वृद्धि योग रात 8 बजकर 38 तक रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण तैतिल रात 8 बजकर 16 तक रहेगा। इसके बाद गर लग जाएगा।
आज पूरे दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य और शुक्र मकर राशि में रहेंगे। धनु में मंगल और बुध रहेंगे। शनि मीन राशि में, कुंभ में राहु, सिंह में केतु और मिथुन में गुरु रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज मकर संक्रांति का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
जॉब संबंधित कुछ विशेष पोस्ट परिवर्तन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और उनको लाल चोला अर्पित करें। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
परिवार में क्रोध का त्याग करें। अपने उत्तरदायित्व पर ध्यान केंद्रित करें। अनायास व्यय पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
उपाय: गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप सुदूर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में एक नवीन प्रोजेक्ट पर लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। अभी आप अपने ही व्यावसायिक कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
धार्मिक अनुष्ठान से गृह कार्यों में शुभता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। सफलता व असफलता के बीच स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
उपाय: कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। किसी नवीन कार्य के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जॉब में गुरु व चंद्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर दुग्ध व गंगाजल अर्पित करें। सप्त अन्न का दान उचित है।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
उच्चाधिकारियों के सहयोग से लाभान्वित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा होनी चाहिए। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस में मित्रों का सहयोग रहेगा।
उपाय: शिव मंदिर में शिवलिंग का मधु से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। जॉब में परिवर्तन आपका वेट कर रहा है। किसी संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग: हरा और पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब को और बेहतर करेंगे। स्वास्थ्य में बीपी व लीवर के प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। मित्रों से लाभ है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे, आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्य बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आईटी व बैंकिंग जॉब में अपनी पोजिशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद संभव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 85%
मीन राशि का आज का राशिफल
परिवार में संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा, तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
