अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आजादी के जश्न के बीच कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 August 2026 : आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से ले सकते हैं। पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 August 2026 : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का संयोग आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित हैं। सूर्य, गुरु और बुध कर्क राशि में, शनि मीन में, मंगल मिथुन में, शुक्र कन्या में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों के जीवन में करियर, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक मामलों पर असर डाल सकती है।

श्रावण माह भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में आज शिवलिंग पर जल अर्पित करना, रुद्राभिषेक करना और शिव पुराण का पाठ करना शुभ फलदायी माना गया है। शनिवार होने के कारण हनुमान जी और पीपल की पूजा का भी विशेष महत्व है। ब्रह्म मुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने तथा पीपल को जल, दूध, गुड़ और पुष्प अर्पित कर सात परिक्रमा करने की धार्मिक मान्यता है। दान-पुण्य करते समय दिखावे से बचना और इसे गुप्त रखना शुभ माना गया है। आइए आज स्वतंत्रता दिवस पर ग्रहों की चाल से जानें मेष से मीन तक राशिफल (Today Horoscope)...

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। नौकरी में सफलता के अवसर बनेंगे, हालांकि ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों के लिए नई बिजनेस डील लाभकारी साबित हो सकती है। राजनीतिज्ञों को भी सफलता मिल सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।

उपाय: रुद्राभिषेक करें और तिल-चावल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल | शुभ अंक: 01, 03 | भाग्य: 75%

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए वित्तीय लाभ के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि किसी करीबी रिश्तेदार के साथ विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर लव लाइफ में संतोष रहेगा। तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

उपाय: पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें और शिव पुराण का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 60%

मिथुन राशि

मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी और कारोबार में चंद्रमा और गुरु का प्रभाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है। आपका प्रदर्शन आपको मानसिक संतुष्टि देगा। रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक भावुक होकर कोई फैसला न लें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और उड़द-मूंग का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी | शुभ अंक: 05, 07 | भाग्य: 70%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में लगातार प्रयास के बावजूद बड़ी सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है और उन्हें मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: सफेद, पीला | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 75%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं। खासकर बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कारोबार में दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन शाम के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, पीला | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 75%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। कारोबार में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता मन को शांति देगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न कर सकती है।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मूंग-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी | शुभ अंक: 04, 06 | भाग्य: 60%

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए करियर में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभ देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। हालांकि खान-पान में लापरवाही करने से बचना होगा।

उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा | शुभ अंक: 05, 07 | भाग्य: 75%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। नई बिजनेस डील सफलता दिला सकती है। मन आध्यात्मिक रहेगा और पुरानी किसी चिंता का समाधान मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

उपाय: सूर्य उपासना करें, पिता का आशीर्वाद लें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला | शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य: 65%

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आय के साथ खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। कारोबार में गुरु का प्रभाव लाभ दे सकता है और बैंकिंग-आईटी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। बेवजह के विवादों से दूर रहें।

उपाय: श्रावण माह में शिव उपासना करें। कुशोदक से रुद्राभिषेक और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 04, 07 | भाग्य: 60%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज नए काम की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। तकनीकी और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। अंतरात्मा जिस काम से रोक रही हो, उसे करने से बचें। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।

उपाय: भगवान शिव की उपासना और रुद्राभिषेक करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 05, 08 | भाग्य: 70%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को काम की अधिकता और व्यावसायिक तनाव परेशान कर सकता है। घर से कुछ काम पूरा करने पर प्रोजेक्ट समय पर निपटाने में मदद मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है और पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लें।

उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद | शुभ अंक: 04, 07 | भाग्य: 65%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए करियर में बदलाव की दिशा सकारात्मक हो सकती है। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुखद स्थिति बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी गलत या असत्य व्यक्ति का साथ देने से बचें और निर्णय लेते समय विवेक का इस्तेमाल करें।

उपाय: शिव पुराण का पाठ करें, फलों का दान करें और रुद्राभिषेक करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद | शुभ अंक: 01, 09 | भाग्य: 75%

श्रावण शनिवार पर करें ये धार्मिक उपाय

आज भगवान शिव के साथ हनुमान जी की उपासना भी विशेष फलदायी मानी गई है। सुंदरकांड और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें और राम नाम का संकीर्तन करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। पीपल को जल अर्पित कर सात परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को पान, मिष्ठान, लाल वस्त्र, जनेऊ और राम नाम लिखे पीपल के पत्ते अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article