Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 February 2026: 12 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगी। दोपहर 1 बजकर 42 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मूल लग जाएगा। योग हर्षण पूरे दिन रहेगा। विष्टि करण दोपहर 12 बजकर 22 तक रहेगा। इसके बाद पूरे दिन बव करण रहेगा।
ग्रहों की स्थिति में दोपहर 1 बजकर 42 तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, इसके बाद वे धनु में गोचर कर जाएंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु का वास रहेगा। मकर में सूर्य और मंगल व कुंभ में बुध, शुक्र और राहु रहेंगे। मीन राशि में शनिदेव रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01:42 बजे के बाद चंद्रमा आपके नवम भाव में आ जाएंगे, जिससे धर्म, भाग्य और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सुबह तक चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शनि बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन गुरु का सहयोग दूर यात्रा का योग बना सकता है। बिजनेस में संतोष मिलेगा। युवा वर्ग लव लाइफ को लेकर खुश रहेगा। शाम के समय यात्रा संभव है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
दोपहर के बाद चंद्रमा आपके आठवें भाव में जाएंगे, जिससे बिजनेस में अचानक लाभ के संकेत मिल सकते हैं। गुरु आपके दूसरे भाव में हैं, जिससे धन संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। बैंकिंग और आईटी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पोस्ट या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। जॉब में सीनियर से विवाद की संभावना है, इसलिए क्रोध से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
दोपहर के बाद चंद्रमा आपके सातवें भाव में आ जाएंगे, जिससे दांपत्य और पार्टनरशिप मामलों में सुधार होगा। गुरु आपकी ही राशि में हैं, जो जॉब में नए अवसर दे सकते हैं। बिजनेस में नया अनुबंध करना चाहें तो दिन अनुकूल है। घर के कार्यों की व्यस्तता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज पंचम भाव का चंद्रमा और भाग्य भाव का शनि आपके लिए लाभकारी रहेंगे। जॉब में आपकी लगातार मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ में सामंजस्य और टाइम मैनेजमेंट बनाए रखें। नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01:42 बजे के बाद चंद्रमा आपके पंचम भाव में आ जाएंगे, जो स्टूडेंट्स और कॅरियर के लिए शुभ है। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और मनचाहा पद परिवर्तन संभव है। लव लाइफ में हल्का तनाव रह सकता है। भविष्य को लेकर चिंता छोड़ें और पढ़ाई में ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल व अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा, पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा दोपहर के बाद आपके तीसरे भाव में रहेंगे और गुरु दसवें भाव में हैं, जिससे जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस की पुरानी योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा लोगों को प्रभावित करेगी। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
दोपहर के बाद चंद्रमा आपके तीसरे भाव में आएंगे। शनि छठवें भाव में हैं, जिससे धन निवेश के अवसर मिल सकते हैं। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। कॅरियर में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आत्मबल बनाए रखें। लव लाइफ आकर्षक रहेगी और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
सुबह तक चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोपहर बाद चंद्रमा दूसरे भाव में चले जाएंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। जॉब में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। गृह कार्यों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स की कॅरियर चिंता दूर होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करें, उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01:42 बजे के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में आ जाएंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शनि चौथे भाव में हैं, जिससे संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। जॉब में रुका हुआ धन मिलने से खुशी मिलेगी। बिजनेस में मेहनत जारी रखें, जल्द परिणाम मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा का गोचर आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। शनि तीसरे भाव में हैं, जिससे परिश्रम का फल मिलेगा। जॉब और बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच स्थिति संभाल लेगी। स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तिल-चावल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि दूसरे भाव में हैं और दोपहर बाद चंद्रमा ग्यारहवें भाव में आएंगे, जिससे बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
शनि आपकी ही राशि में हैं और दोपहर के बाद चंद्रमा आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिससे जॉब और कॅरियर में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से खुशी मिलेगी। बिजनेस में मित्रों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
