अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों को होगा भारी लाभ, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 August 2026 : आज सावन की अमावस्या का दिन है। कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।

Image

12 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 August 2026 : आज श्रावण अमावस्या है और बुधवार का दिन है। राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा कर्क, केतु सिंह तथा शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज चंद्रमा कर्क राशि में गुरु के साथ हैं, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन विशेष बन रहा है।

श्रावण अमावस्या के दिन भगवान शिव की उपासना करें। संकटों से बचने के लिए सत्य और तप की राह पर चलना लाभकारी रहेगा। दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें। यदि पूरा पाठ संभव न हो तो सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ अवश्य करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप और बगलामुखी उपासना भी फलदायी रहेगी। गुरु और चंद्रमा की युति का लाभ लेने के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पितृ दोष से मुक्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध कराया जा सकता है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें तथा चावल और तिल अर्पित करें।

मेष राशि

आज चंद्रमा, बुध और गुरु के साथ सूर्य चतुर्थ भाव में प्रभाव डाल रहे हैं। कॅरियर और जॉब के लिहाज से दिन प्रगति देने वाला रहेगा। आर्थिक प्रगति के रास्ते में आ रही कुछ बाधाएं दूर हो सकती हैं और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। जॉब में काम का दबाव अधिक रह सकता है, ऐसे में ऑफिस की परेशानियों को निजी जीवन पर हावी न होने दें। बिजनेस में किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। नई डील या प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो सकती है। युवाओं को लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। ऑफिस में क्रोध और जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 01 व 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि

आज चंद्रमा और सूर्य तृतीय भाव में हैं, जबकि शुक्र पंचम भाव में रहकर शिक्षा, क्रिएटिविटी और लव लाइफ से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में प्रगति के योग हैं और जॉब में जल्द प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मेहनत रंग ला सकती है।

गुरु और बुध का चतुर्थ भाव में गोचर पारिवारिक मामलों को महत्वपूर्ण बनाएगा। शनि एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर देंगे। बहुत अधिक यात्रा करने से बचें। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। राहु और शनि के प्रभाव से लव लाइफ में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

आज का उपाय: माता दुर्गा और भगवान शंकर की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

आज गुरु, बुध, सूर्य और चंद्रमा एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आर्थिक लाभ, नेटवर्क और कॅरियर के लिहाज से सकारात्मक परिणाम दे सकती है। जॉब में पोस्ट चेंज या नई जिम्मेदारी मिलने के रास्ते खुल सकते हैं। बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

बिजनेस में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। पुराने संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि हेल्थ को लेकर राहु की स्थिति थोड़ी परेशानी दे सकती है, इसलिए खान-पान और रूटीन का ध्यान रखें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, मगर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

आज चंद्रमा, सूर्य, बुध और गुरु एक साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। चार ग्रहों की यह स्थिति आपके लिए दिन को काफी महत्वपूर्ण बना रही है। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मिलने लगेगा। जॉब में भी काम से जुड़ी स्थिति बेहतर हो सकती है।

शनि भाग्य भाव में रहकर धीरे-धीरे आपके प्रयासों को मजबूती देंगे। गोल्ड, सिल्वर, बैंकिंग और पावर सेक्टर से जुड़े निवेश में भविष्य के लिए बेहतर संभावनाएं बन सकती हैं, हालांकि निवेश से पहले उचित जानकारी जरूर लें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है और विवाह का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है।

आज का उपाय: भगवान शिव और माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

आज सूर्य, गुरु, चंद्रमा और बुध व्यय भाव में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका रुझान बढ़ाएंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की ओर से किसी विशेष काम को लेकर आपको सराहना मिल सकती है। बिजनेस में सफलता थोड़ी मेहनत के बाद मिलेगी।

मंगल एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। मित्रों और संपर्कों से किसी काम में सहायता मिल सकती है। आपको अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करना होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान मन को एकाग्र रखें। लव लाइफ में स्थिति अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

आज का उपाय: रुद्राभिषेक करें। सात अन्न का दान करें और माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी व सफेद

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

आज सूर्य, बुध, चंद्रमा और गुरु एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के योग बना रहे हैं। जॉब में लगातार नई उपलब्धियां मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी बातचीत करने की शैली प्रभावशाली रहेगी और लोग आपकी बातों से आसानी से प्रभावित होंगे। यही सकारात्मक ऊर्जा आपके कॅरियर में आगे बढ़ने में मदद करेगी।

आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, इसलिए किसी समस्या को लेकर उनसे बात करने में संकोच न करें। बिजनेस में भी आपकी कार्यशैली का लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव को हावी न होने दें।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

शुभ अंक: 06 व 07

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

आज सूर्य, चंद्रमा और गुरु दशम भाव में रहकर कॅरियर और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण परिणाम दे सकते हैं। बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए नई प्लानिंग पर काम करेंगे। काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।

शनि छठे भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। हालांकि बहुत लंबी यात्रा और अधिक भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।

आज का उपाय: माता बगलामुखी की उपासना करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

शुभ अंक: 03 व 05

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

आज सूर्य, बुध, चंद्रमा और गुरु भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके लिए भाग्यवृद्धि और कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकती है। लंबे समय से कॅरियर को लेकर जो चिंता चल रही थी, उसका समाधान मिलने की संभावना है। बिजनेस में नई डील मिलने के संकेत हैं।

जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। मंगल अष्टम भाव में होने से जल्दबाजी से बचें। लव लाइफ में सुखद स्थिति रहेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 03 व 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

आज गुरु, सूर्य, बुध और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। धन का व्यय धार्मिक और अच्छे कार्यों में हो सकता है। बिजनेस की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अचानक कोई अनचाहा खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकता है।

बहुत अधिक यात्रा करने से बचें। जॉब में बदलाव को लेकर प्रयास जारी रह सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस और बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ में खुशी रहेगी, लेकिन मन में चल रही कुछ बातों को लेकर तनाव भी महसूस हो सकता है।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें। मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 05 व 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

आज सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर बिजनेस और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। जॉब में काम पहले की तुलना में बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। हालांकि बिजनेस वर्क में कुछ रुकावटें या डिस्टर्बेंस रह सकती हैं।

शनि तृतीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेंगे। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो कई मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल पाएंगे। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।

आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 05 व 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं और बुध छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। जॉब में परिवर्तन के लिए प्रयास करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। सूर्य, चंद्रमा और गुरु का प्रभाव स्टूडेंट्स के लिए शुभ रहेगा।

खान-पान में लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ लंबी यात्रा का योग बन सकता है। परिवार में बातचीत करते समय संयम रखें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें और उन्हें लौंग, मिठाई व फल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

आज सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शनि आपकी राशि में रहकर जॉब और कॅरियर में धीरे-धीरे मजबूती देंगे। जॉब में प्रमोशन को लेकर सकारात्मक खबर मिल सकती है।

स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग बन सकती है। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व लाल

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article