TV Stars Celebrate Chhath Puja: छठी मैया का महापर्व अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 13 नवंबर से इस त्योहार की शुरुआत हुई और अब 16 नवंबर को देश और दुनिया में लोग इस त्योहार को मना रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कलाकार हैं, जो छठ के त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। कुछ कलाकार अपने होमटाउन निकल जाते हैं और वहां पर परिवार के साथ इस त्योहार को मनाते हैं तो कुछ स्टार्स मुंबई में रहकर त्योहार को मनाते हैं और जड़ों से जुड़े रहते हैं। इस स्टोरी में हम आपको टीवी स्टार्स की छठ पूजा से जुड़ी फोटोज दिखाते हैं।
हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं, लेकिन बिग बॉस 13 ने हिमांशी को टीवी जगत से जोड़ने का काम किया है। अब हिमांशी भी छठ पूजा का त्योहार मनाती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने भारी भरकम सूट के साथ माथे पर सिंदूर लगाकर लुक को पूरा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं।
इस लिस्ट में गुरमीत चौधरी का नाम भी शामिल है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी हर साल धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। एक्टर ने अपने परिवार के साथ इस त्योहार को मनाया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि, गुरमीत की फोटोज में देबिना बनर्जी नजर नहीं आईं। इस पर अब फैंस सवाल उठा रहे हैं।
कशिश कपूर ने अपने परिवार के साथ छठ पूजा का त्योहार मनाया। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें कशिश के साथ उनके परिवार के लोग नजर आए। फैंस उनकी फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के सिंपल और एथनिक लुक वायरल हो रहा है।
टीवी के मशहूर एक्टर विशाल आदित्य सिंह छठ पूजा के लिए अपने गांव गए। यहां से एक्टर ने छठ पूजा से जुड़े वीडियोज शेयर किए, जिसमें वह इस त्योहार की तैयारी करते हुए दिखे। एक्टर ने शॉपिंग की भी झलक दिखाई। इसके बाद उन्होंने घाट का भी नजारा दिखाया।
मनीषा रानी ने भी छठ पूजा के महापर्व पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन फोटोज की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। मनीषा ने छठ से पहले ही फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया था, जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें ओरिजिनल बने रहने की सलाह दी।
नेहा मर्दा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो अब एक्टिंग छोड़ अपना बिजनेस करती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी छठ पूजा की फोटोज से छाई हुई हैं। नेहा मर्दा ने अपनी फोटोज में छठ से जुड़ी हर रस्म को दिखाया है, जो वह बहुत ही खूबसूरती के साथ कर रही हैं।