अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज खुलेगी इन 6 राशियों की बंद किस्मत, महालाभ को रहें तैयार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 July 2026 : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से दिन के हाल का आकलन किया जाता है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए आज के राशिफल से जानते हैं।

Image

1 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 July 2026 : आज चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु, शुक्र और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और मंगल वृष राशि में विराजमान हैं। आज बुधवार का दिन है। माता दुर्गा जी के साथ भगवान गणेश और भगवान विष्णु की उपासना करना शुभ रहेगा।

आज दुर्गासप्तशती, सप्तश्लोकी दुर्गा और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ धन, यश और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना गया है। बटुक भैरव स्तोत्र और गजेंद्रमोक्ष का पाठ भी शुभ फल देने वाला रहेगा।

माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें। गौशाला जाकर गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं। सप्त अन्न का दान करें। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच राहु से संबंधित वस्तुओं जैसे उड़द, तिल और नीले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा।

मेष राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज सूर्य तृतीय भाव और चन्द्रमा कर्म भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत दे रहे हैं। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन क्रोध और तनाव से बचना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय — माता दुर्गा जी की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग — पीला व नारंगी।

शुभ अंक — 02 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 60%

वृषभ राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज राशि स्वामी शुक्र गुरु और बुध के साथ तृतीय भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जॉब में बदलाव या प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आज का उपाय — दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग — नीला व हरा।

शुभ अंक — 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 65%

मिथुन राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज चन्द्रमा अष्टम भाव में और सूर्य इसी राशि में हैं। मीडिया, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आलस्य से बचना होगा।

आज का उपाय — सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग — असमानी व नीला।

शुभ अंक — 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 75%

कर्क राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज चन्द्रमा सप्तम भाव में शुभ स्थिति में हैं। गुरु और शुक्र इसी राशि में रहकर सकारात्मक परिणाम देंगे। जॉब में लगातार प्रयासों के बाद भी बड़ी सफलता या जॉब परिवर्तन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन बनाना जरूरी है। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय — चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

शुभ रंग — सफेद व नारंगी।

शुभ अंक — 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 65%

सिंह राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज सूर्य एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं और कोई नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। जॉब में स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। साइनस से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें।

आज का उपाय — माता बंगलामुखी जी की उपासना करें।

शुभ रंग — लाल व पीला।

शुभ अंक — 06 व 08।

भाग्य प्रतिशत — 50%

कन्या राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। गुरु, शुक्र और बुध एकादश भाव में हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन जॉब में नई सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुके धन की प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय — सुंदरकांड का पाठ करें और गेहूं व अन्न का दान करें।

शुभ रंग — नीला व आसमानी।

शुभ अंक — 02 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 65%

तुला राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज सूर्य भाग्य भाव में और गुरु-शुक्र दशम भाव में हैं। जॉब में प्रगति के योग बन रहे हैं। कर्क राशि का बुध कार्यक्षेत्र में लाभ देगा। धार्मिक यात्रा मन को शांति दे सकती है। ऑफिस में पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

आज का उपाय — अनार का दान करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

शुभ रंग — नीला व हरा।

शुभ अंक — 02 व 03।

भाग्य प्रतिशत — 60%

वृश्चिक राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज मंगल सप्तम भाव में और चन्द्रमा मकर राशि में हैं। बिजनेस से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम होंगी। गुरु और शुक्र भाग्य भाव में रहकर सफलता देंगे। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन शुगर और बीपी के मरीज सावधानी रखें।

आज का उपाय — सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग — सफेद व पीला।

शुभ अंक — 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 75%

धनु राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहकर परिवार में सुख देंगे। सूर्य सप्तम भाव में हैं। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब में वर्कलोड के कारण तनाव से बचें। बिजनेस सामान्य रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय — श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग — नारंगी व लाल।

शुभ अंक — 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत — 50%

मकर राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं और शनि तृतीय भाव में रहकर शुभ फल देंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में नई जिम्मेदारी या पद को लेकर प्रसन्नता रहेगी। गुरु और शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में समय की कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग — आसमानी व नीला।

शुभ अंक — 04 व 06।

भाग्य प्रतिशत — 75%

कुंभ राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज सूर्य पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता के योग हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मंगल चतुर्थ भाव में रहकर रियल स्टेट से जुड़े कार्यों में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय — हनुमान जी की उपासना करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग — नीला व असमानी।

शुभ अंक — 04 व 05।

भाग्य प्रतिशत — 65%

मीन राशि का 1 जुलाई का राशिफल

आज राशि स्वामी गुरु और शुक्र पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स और संतान पक्ष के लिए शुभ फल देंगे। चन्द्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। बैंकिंग, आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय — महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

शुभ रंग — पीला व सफेद।

शुभ अंक — 01 व 09।

भाग्य प्रतिशत — 70%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article