Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 9 February 2026: 9 फरवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिनभर प्रभावी रहेगी। इसी कारण जानकी जयंती का पर्व भी आज ही मनाया जाएगा। इसके साथ ही मासिक कालाष्टमी भी आज है। सोमवार होने के कारण आज का दिन भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और देर रात वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं 9 फरवरी 2026 का पंचांग क्या कह रहा है?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
- 9 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:04 बजे और सूर्यास्त शाम 06:07 बजे होगा।
- चंद्रमा का उदय 10 फरवरी की रात 01:19 बजे और चन्द्रास्त सुबह 11:07 बजे होगा।
आज का पंचांग
- आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरी रात मान्य रहेगी।
- नक्षत्र के रूप में विशाखा नक्षत्र पूरे दिन और रात प्रभावी रहेगा।
- योग की बात करें तो वृद्धि योग 10 फरवरी की रात 12:52 बजे तक रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग आरंभ होगा।
- करण के अनुसार बालव करण शाम 06:12 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद कौलव करण पूरे दिन और पूरी रात रहेगा।
वार एवं पक्ष
आज का दिन सोमवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव और मानसिक शांति से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
- आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा।
- चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
- आज चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और रात 01:11 बजे के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
- सूर्य मकर राशि में रहेंगे।
- सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा।
- चंद्र नक्षत्र पूरे दिन विशाखा रहेगा।
ऋतु तथा अयन
- आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव रहेगा।
- दिनमान लगभग 11 घंटे 02 मिनट और रात्रिमान करीब 12 घंटे 56 मिनट रहेगा।
- मध्याह्न काल 12:35 बजे माना गया है।
9 फरवरी के दिन का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:21 से 06:12 तक
- प्रातः सन्ध्या: 05:46 से 07:04 तक
- अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:58 तक
9 फरवरी के दिन का अशुभ समय
- राहुकाल: 08:27 से 09:50 तक
- यमगण्ड: 11:13 से 12:35 तक
आनन्दादि एवं तमिल योग
- आज आनन्दादि योग – मित्र रहेगा, जो शुभ फल देने वाला है।
- तमिल योग के अनुसार आज अमृत योग प्रभावी रहेगा।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम अर्ध जीवन रहेगा। नेत्रम एक नेत्र रहेगा।
निवास और शूल
आज होमाहुति गुरु की रहेगी। दिशा शूल पूर्व दिशा में माना गया है। चन्द्र वास पश्चिम दिशा में रहेगा। राहु वास उत्तर-पश्चिम दिशा में रहेगा। शिववास के अनुसार भगवान शिव गौरी के साथ विराजमान रहेंगे। कुम्भ चक्र के अनुसार आज गर्भ अवस्था मानी गई है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
