अध्यात्म

Aaj ka Panchang 9 August 2024: नाग पंचमी के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 August 2024: नाग पंचमी के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम के 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj ka Panchang

Aaj ka Panchang 9 August 2024 (आज का पंचाग 9 अगस्त 2024): सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन हस्त नक्षत्र रहने वाला है। नाग पंचमी के दिन अभिजीत-11:53से 12:48 तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है। राहुकाल में कोई भी शुभ काम ना करें। इसके साथ ही आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। अब आइए जानें पूरा पंचांग।

Aaj ka Panchang 9 August 2024 (आज का पंचाग 9 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-पंचमी

व्रत व पर्व- नागपंचमी

दिवस-शुक्रवार

सूर्योदय-05:41am

सूर्यास्त-07:10pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि- कन्या,स्वामीग्रह--बुध

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-बव 01:54pm तक फिर बालव

योग: सिद्ध 01:42pm तक फिर साध्य

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53am से 12:48 pm

2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:29pm से 07:23 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:06am से 07;55am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:20pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या करें- नागपंचमी में नाग उपासना करें। कलसर्प दोष का उपाय करें। श्रावण माह का व्रत करें। शिव उपासना के साथ साथ भगवान विष्णु जी की पूजा पर ध्यान दें।आज दुग्ध व दही से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आज गन्ने से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। शिव पुराण का पाठ पूर्ण कर तत्पश्चात हवन करें। आज घर मे पूड़ी, सब्जी,खीर हलवा इत्यादि बनाकर खाना चाहिए व उनका दान भी करना चाहिए।

क्या न करें-असत्य का साथ मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article