अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त को रोहिणी व्रत पर मंडराया भद्रा का साया, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज 8 अगस्त को चातुर्मास का 14वां दिन है। साथ ही रोहिणी व्रत है। चलिए पंचांग से जानें आज के दिन के शुभ-अशुभ समय, योग, करण, नक्षत्र और ग्रह स्थिति आदि के बारे में।

Image

8 अगस्त 2026 का पंचांग

Today 8 August 2026 Panchang: श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जिसका समापन दोपहर में 01 बजकर 59 मिनट पर होगा। इसके बाद एकादशी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज चातुर्मास का 14वां दिन, सावन का 10वां दिन और रोहिणी व्रत है। इसके अलावा प्रात: काल में नक्षत्र रोहिणी रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 04 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। चलिए अब पंचांग से जानें 8 अगस्त 2026 दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

शुभ-अशुभ योग

ध्रुव योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कल सुबह तक व्याघात योग रहने वाला है। इसके अलावा सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 51 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और विडाल योग रहेंगे।

करण

करण विष्टि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर में 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कल सुबह तक करण बव रहने वाला है।

सूर्योदय से लेकर चन्द्रोदय तक का समय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:46 बजे और सूर्यास्त शाम 07:07 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 9 अगस्त की रात 01:37 बजे और चन्द्रास्त आज दोपहर 03:14 बजे होगा।

8 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:21 बजे से 05:04 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:42 बजे से 05:46 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से 03:33 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:07 बजे से 07:28 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:07 बजे से 08:11 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 01:54 बजे से 03:22 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:06 बजे से 12:48 बजे तक (9 अगस्त)

8 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: सुबह 09:06 बजे से 10:47 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 02:07 बजे से 03:47 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 05:56 बजे से 07:26 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 05:46 बजे से 07:33 बजे तक
  • वर्ज्य: सुबह 09:28 बजे से 10:57 बजे तक और रात 09:57 बजे से 11:24 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 05:46 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक
  • मधुसर्पिष: दोपहर 01:59 बजे से 04:51 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शनिवार व्रत कब से शुरू करें, शनिवार के व्रत कितने करने चाहिए, जानें नियम

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार

  • आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
  • आज चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में रहेगा।
  • राहु का वास आज दक्षिण दिशा में रहेगा।
  • कुम्भ चक्र तल में रहेगा।
  • शिवजी का वास क्रीड़ा पर दोपहर 01:49 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका कैलाश पर वास होगा।
  • आज नक्षत्र शूल पश्चिम दिशा में दोपहर 04:51 बजे तक रहेगा।

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

आज सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर बुध ग्रह का पुष्य नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद दोपहर में 4 बजकर 50 मिनट पर चंद्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article