Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 29 May 2026 : आज 29 मई 2026, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रातः 9:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज स्वाति नक्षत्र सुबह 10:38 बजे तक रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र का प्रारंभ होगा। आज परिघ योग का प्रभाव भी बना रहेगा। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। राहुकाल सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय शुभ कार्यों से बचें। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:51 बजे से 12:46 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग (Daily Panchang) और शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी।
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)
आज सूर्य का उदय सुबह 05:24 बजे और सूर्यास्त शाम 07:13 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:43 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन (30 मई) सुबह 04:09 बजे होगा।
तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)
आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि सुबह 09:50 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो स्वाती नक्षत्र सुबह 10:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा। योग में परिघ योग अगले दिन सुबह 04:36 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव योग प्रारंभ होगा।
करण (Karan)
तैतिल करण सुबह 09:50 बजे तक रहेगा। इसके बाद गर करण रात 10:52 बजे तक रहेगा। बाद में वणिज करण प्रारंभ होगा।
वार एवं पक्ष (Day and Paksha)
आज शुक्रवार है और ज्येष्ठ अधिकमास का शुक्ल पक्ष चल रहा है।
चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)
आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव और गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास ज्येष्ठ (अधिक) पूर्णिमांत और ज्येष्ठ (अधिक) अमांत है। प्रविष्टे/गते 15 है।
राशि और ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)
आज चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य वृषभ राशि में स्थित हैं। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)
द्रिक और वैदिक दोनों मान्यताओं के अनुसार ग्रीष्म ऋतु चल रही है। उत्तरायण का प्रभाव बना हुआ है। दिनमान 13 घंटे 48 मिनट 29 सेकंड और रात्रिमान 10 घंटे 11 मिनट 14 सेकंड रहेगा। मध्याह्न 12:19 बजे होगा।
29 मई के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:03 बजे से 04:44 बजे तक
- प्रातः संध्या: सुबह 04:23 बजे से 05:24 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:37 बजे से 03:32 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:12 बजे से 07:32 बजे तक
- सायाह्न संध्या: शाम 07:13 बजे से 08:14 बजे तक
- अमृत काल: 30 मई को प्रातः 03:33 बजे से 05:19 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: 29 मई रात 11:58 बजे से 30 मई रात्रि 12:39 बजे तक
- रवि योग: सुबह 10:38 बजे से 30 मई प्रातः 05:24 बजे तक
26 मई के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
- राहुकाल: सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
- यमगण्ड काल: दोपहर 03:46 बजे से शाम 05:29 बजे तक
- गुलिक काल: सुबह 07:08 बजे से 08:52 बजे तक
- विडाल योग: सुबह 10:38 बजे से 30 मई प्रातः 05:24 बजे तक
- वर्ज्य काल: शाम 04:52 बजे से 06:38 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: सुबह 08:10 बजे से 09:05 बजे तक एवं दोपहर 12:46 बजे से 01:42 बजे तक
- बाण: रज बाण, जो शाम 07:46 बजे तक प्रभावी रहेगा
निवास और शूल (Nivas and Shool)
आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा। चन्द्र वास पश्चिम दिशा में रहेगा। राहु वास पश्चिम-पूर्व दिशा में रहेगा। अग्निवास पृथ्वी पर सुबह 09:50 तक रहेगा, इसके बाद आकाश में होगा। आज शिववास सुबह 9:50 तक नंदी पर रहेगा, उसके बाद भोजन में होगा। कुम्भ चक्र पश्चिम दिशा में रहेगा।
