अध्यात्म

Aaj ka Panchang 18 March 2023 : आज पापमोचिनी एकादशी, देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 18, 2023, 06:09 AM IST

Aaj ka Panchang 18 March 2023 in Hindi : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।11:15 am के बाद द्वादशी लग जायेगी।आज पापमोचिनी एकादशी का पावन व्रत है।श्री गणेश व शिव उपासना का उत्सव है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

Image

Aaj ka Panchang 18 March 2023

Aaj ka Panchang 18 March 2023 in Hindi 18 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग :

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।11:15 am के बाद द्वादशी लग जायेगी।आज पापमोचिनी एकादशी का पावन व्रत है।श्री गणेश व शिव उपासना का उत्सव है।संकट निवारण हेतु विष्णु भगवान का पावन व्रत है।श्रवण नक्षत्र है। सूर्य मीन राशि में है। भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक18 मार्च 2023
दिवसशनिवार
माहचैत्र ,कृष्‍ण पक्ष
तिथिएकादशी11:15am तक फिर द्वादशी
सूर्योदय06:30 a.m
सूर्यास्त06:29 pm
नक्षत्रश्रवण
सूर्य राशिमीन
चन्द्र राशि मकर
करणबालव
योगशि‍व

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकालप्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06: 41 pm से 07:06 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article