अध्यात्म

आज का पंचांग 18 January 2026 (रविवार, मौनी अमावस्या): आज मौनी अमावस्या पर किस समय करें दान और स्नान, कब करें पूजा-पाठ, जानिए पंचांग से

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 January 2026 (रविवार): मौनी अमावस्या के दिन आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या होगा। यह आप 18 जनवरी के पंचांग से जान सकते हैं। 18 जनवरी के दिन के शुभ मुहूर्तों को चुनकर आप इस दौरान स्नान, दान और ध्यान आदि कार्यों को कर सकते हैं।

Image

18 जनवरी का पंचांग

आज का पंचांग 18 January 2026 (रविवार, मौनी अमावस्या): आज माघ माह की अमावस्या तिथि है, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा लग जाएगा। योग हर्षण रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वज्र योग लग जाएगा। करण चतुष्पाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद नाग करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मकर राशि में सूर्य, बुध और मंगल के साथ शुक्र रहेंगे। वहीं, शाम 4 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे पहले चंद्रमा धनु में रहेंगे। मीन राशि में न्यायाधीश शनि की मौजूदगी रहेगी। मिथुन में देवगुरु बृहस्पति व मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में बैठे रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कह रहा है।

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 49 मिनट पर अस्त होगा। आज चंद्रोदय नहीं है (अमावस्या होने के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देगा)। चन्द्रास्त शाम 5 बजकर 20 मिनट पर। दिन की लंबाई 10 घंटे 34 मिनट 3 सेकंड और रात की 13 घंटे 25 मिनट 43 सेकंड रहेगी।

तिथि, नक्षत्र, योग और करण

माघ माह के कृष्ण अमावस्या 19 जनवरी रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। नक्षत्र पूर्वाषाढा सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक, फिर उत्तराषाढा। करण विष्टि सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। योग हर्षण शाम 9 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है।

चंद्र मास और संवत

विक्रम संवत 2082 कालयुक्त, शक संवत 1947 विश्वावसु, गुजराती संवत 2082 पिंगल। चंद्र मास माघ (पूर्णिमांत), पौष (अमान्त)। प्रविष्टे/गते 5।

ऋतु और अयन

द्रिक ऋतु शिशिर, वैदिक ऋतु हेमंत, द्रिक अयन उत्तरायण, वैदिक अयन उत्तरायण।

18 जनवरी का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:27 से 6:21 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5:54 से 7:15 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:53 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:17 से 3:00 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:46 से 6:13 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 5:49 से 7:09 बजे तक
  • अमृत काल: 19 जनवरी सुबह 5:02 से 6:44 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: 19 जनवरी रात 12:05 बजे से सुबह 12:58 तक

18 जनवरी का अशुभ समय

  • राहुकाल: शाम 4:29 से 5:49 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:32 से 1:51 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:15 से 8:34 बजे तक
  • आडल योग: सुबह 7:15 से 10:14 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 4:24 से 5:06 बजे तक और 5:30 (19 जनवरी) से 7:14 बजे तक
  • वर्ज्य: शाम 6:46 से 8:29 बजे तक
  • गंड मूल: सुबह 7:15 से 8:12 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 7:15 से 11:15 बजे तक
  • बाण: अग्नि – शाम 1:27 से पूरी रात तक

आनंदादि और तमिल योग

आनंदादि योग में शुभ सुबह 10:14 तक। तमिल योग में सिद्ध सुबह 10:14 तक। जीवनम में निर्जीव, नेत्रम में नेत्रहीन।

निवास और शूल

होमाहुति केतु को (सुबह 10:14 तक)। दिशा शूल पश्चिम दिशा में – पश्चिम की यात्रा टालें। अग्निवास आकाश में। चंद्र वास पूर्व में। शिववास गौरी के साथ (19 जनवरी रात 1:21 तक)। राहु वास उत्तर, कुंभ चक्र कण्ठ में।

आज मौनी अमावस्या पर मौन रहकर नाम जप, तिल-कम्बल दान और स्नान जरूर करें । अनन्त पुण्य मिलेगा।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article