अध्यात्म

14 October 2023 Surya Grahan Time: आज सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, जानें पंचांग से सटीक टाइमिंग

14 October 2023 Panchang (Surya Grahan Timings 2023): पंचांग अनुसार शनिवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। पंचांग से जानिए पितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा।

Image

14 Octber 2023 Panchang In Hindi

14 October 2023 Panchang (Surya Grahan 2023 Timings): पंचांग अनुसार शनिवार में पितृ पक्ष अमावस्या रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। नक्षत्र हस्त और चित्रा रहेगा। योग इन्द्र और वैधृति रहेगा। सूर्य देव और चंद्र देव दोनों कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। रात 8 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण लग जाएगा (Surya Grahan 2023 Time)। अब पंचांग से जानिए सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा और पितृ अमावस्या श्राद्ध किस मुहूर्त में किया जाएगा (Amavasya Shradh Timings 2023)।

Surya Grahan Timings 2023 (सूर्य ग्रहण कब लगेगा 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 की रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का सूतक 14 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। हालांकि देश के ज्यादातर हिस्सों में सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं है।

Sarva Pitru Paksha Amavasya Muhurat 2023 (सर्व पितृ पक्ष अमावस्या मुहूर्त 2023)

अमावस्या श्राद्ध - 14 अक्टूबर 2023, शनिवार

कुतुप मूहूर्त - 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

रौहिण मूहूर्त - 12:30 पी एम से 01:16 पी एम

अपराह्न काल - 01:16 पी एम से 03:35 पी एम

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 13 अक्टूबर 2023 को 09:50 पी एम बजे

अमावस्या तिथि समाप्त - 14 अक्टूबर 2023 को 11:24 पी एम बजे

14 October 2023 Panchang

ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 05:06 ए एम से 06:21 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:02 पी एम से 02:48 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:53 पी एम से 06:18 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 05:53 पी एम से 07:08 पी एम

अमृत काल- 09:51 ए एम से 11:35 ए एम

निशिता मुहूर्त- 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 15

14 October 2023 Rahukaal Time

14 अक्टूबर 2023 को राहुकाल सुबह 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम करने से बचें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article