22 नवंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल
Numerology Prediction: 22 नवंबर 2025, शनिवार का दिन है। संयुक्त अंक 22 में 02 दो बार आया है – यह धर्म, ज्ञान, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह अत्यंत शुभ अंक माना जाता है। इसका एकल अंक 04 है, जिसका स्वामी राहु है। आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र, शनि और बुध परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आज का फल देखें। 22 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 22 (राहु प्रभाव) + भाग्यांक 06 (शुक्र प्रभाव) का दुर्लभ संयोग है। राहु अप्रत्याशित सफलता और रहस्यमयी लाभ देगा, शुक्र सुख-वैभव और रचनात्मकता बढ़ाएगा। दिन नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन, बैंकिंग-आईटी-मीडिया और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी-बिजनेस में मूलांक 03 व 08 वालों की मदद से प्रगति होगी। सूर्य-बुध मित्रता के कारण प्रमोशन के मजबूत योग हैं। पेट या आंखों की तकलीफ हो सकती है । आज आप उड़द दान करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
नौकरी और बिजनेस में अच्छी प्रगति मिलेगी। मूलांक 06 व 08 वाला व्यक्ति बिजनेस में बड़ा लाभ देगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और शुक्र बैंकिंग क्षेत्र में प्रमोशन का नया रास्ता खोलेंगे। शनि के सपोर्ट से बिजनेस में उन्नति होगी। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यांक 06 मीडिया, बैंकिंग और आईटी वालों को अपार सफलता देगा। बिजनेस में मूलांक 06 व 09 वालों से शुभ लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में मूलांक 05 व 07 वालों से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के स्पष्ट संकेत हैं। रुका काम तेजी से पूरा होगा। सेहत उत्तम रहेगी।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज भाग्यांक भी 06 है। इसका मतलब डबल शुक्र प्रभाव है। बिजनेस में शुक्र-केतु का शानदार सपोर्ट है। नौकरी में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। त्वचा रोग से सावधानी रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने परफॉर्मेंस से बिजनेस में खुश रहेंगे। नौकरी में अच्छी प्रगति होगी। आंखों के मरीज सतर्क रहें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि-शुक्र-केतु का त्रिकोणीय सपोर्ट है। नौकरी में प्रमोशन की दिशा में बड़ा कदम उठाने का समय है। बुध जल्दी ही बिजनेस में बड़ी सफलता दिलाएंगे। सेहत शानदार रहेगी।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
बुध, शनि और मंगल का साथ बिजनेस में रहेगा। नौकरी में मूलांक 03 व 06 वाले सीनियर्स बहुत मदद करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मूंग-गुड़ दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।