अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : 1 मई को होगी इन 5 बर्थडेट्स वालों की तगड़ी कमाई, होगा महालाभ

Aaj Ka Ankfal (1 May 2026) आज का अंकफल : आज 1 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

Image

1 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (1 May 2026) आज का अंकफल : आज 01 मई 2026 है। 01 का अंक धर्म, ज्ञान, आत्मविश्वास और लीडरशिप का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यक्ति को आगे बढ़ने, पहचान बनाने और सफलता हासिल करने की प्रेरणा देता है। इसका स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ऊर्जा, सम्मान और अधिकार का कारक है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु आध्यात्मिकता, अचानक परिवर्तन और गहरी सोच का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, समझदारी और सही निर्णय लेने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में नामांक 02 और 09 की मदद से प्रगति होगी। सूर्य और गुरु का सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां संभल जाएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। गुरु और केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा और रुके काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। खासकर रियल एस्टेट, मीडिया और आईटी से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। साझेदारी में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुक्र और बुध का प्रभाव आपको सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आज शीतल जल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। आपके काम की सराहना होगी और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। केतु का प्रभाव आपको सही दिशा देगा। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। शनि, केतु और बुध का सहयोग आपको नई उपलब्धि दिला सकता है। प्रमोशन या नई डील मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें। आज उड़द का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल, सूर्य और केतु का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और बिजनेस में लाभ होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article