अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज सावन के पहले सोमवार पर क्या आपको मिलेगी कोई गुड न्यूज? 3 अगस्त 2026 के अंकफल से जानिए

Aaj Ka Ankfal 3 August 2026: आज 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए इस बारे में अंकफल के जरिए जानें।

Image

3 अगस्त 2026 का अंकफल

Today 3 August 2026 Ankfal: आज 03 अगस्त 2026 है। 03 का अंक आध्यात्मिक ज्ञान, धर्म व विज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 03-08-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा गुरु का मित्र ग्रह है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। चलिए अब जन्म तिथि यानी मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के आज सावन के पहले सोमवार के अंकफल के बारे में जानें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

नौकरी में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी गुरु है। सूर्य व मंगल आपको नौकरी में प्रोमोशन दिला सकते हैं, लेकिन स्किन रोग के कारण परेशानी हो सकती है। आज आप शीतल जल व मिष्ठान का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक- 02 और 03
  • शुभ रंग- लाल और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

चन्द्रमा अंक व गुरु भाग्य स्वामी हैं। गुरु व सूर्य का प्रभाव आप पर रहेगा, जिसके कारण नौकरी में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। आज नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। दिनभर आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ आज करना आपके लिए शुभ रहेगा।

  • शुभ अंक- 01 और 09
  • शुभ रंग- लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु अंक व भाग्य स्वामी हैं। गुरु व मित्र ग्रह सूर्य नौकरी में प्रोमोशन दिला सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु, मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति होगी। इसके अलावा मंगल व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे। आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक- 04 और 08
  • शुभ रंग- लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 03 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा, जबकि व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से शुभ लाभ होगा। दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन हनुमान बाहुक का पाठ जरूर करें।

  • शुभ अंक- 05 और 06
  • शुभ रंग- लाल और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी गुरु व आज का अंक स्वामी भी गुरु है। इस अंक का स्वामी बुध के मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग करेगा। नौकरी में अंक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रोमोशन और बिजनेस में किसी रुके कार्य को गति मिलने की भी संभावना है। दिनभर आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें।

  • शुभ अंक- 04 और 07
  • शुभ रंग- लाल और सफेद
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी गुरु का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि आज सफलता का दिन है। नौकरी में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज नेत्र रोग के मरीज सावधानी बरतें और सुंदरकांड का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 05 और 08
  • शुभ रंग- पीला और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

नौकरी में अपने प्रदर्शन से आप खुश रहेंगे। इसके अलावा व्यवसाय में प्रगति होगी। आज साइनस के रोगी सावधानी बरतें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 04 और 08
  • शुभ रंग- पीला और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 80%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज के दिन इस अंक के स्वामी शनि व भाग्यस्वामी गुरु का आपको सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन हो सकता है, लेकिन प्रयास करना होगा। इसके अलावा गुरु जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।

  • शुभ अंक- 04 और 06
  • शुभ रंग- सफेद और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज का भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार से आप खुश रहेंगे, लेकिन मंगल उदर विकार दे सकता है। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करना आपके लिए फलयदायी रहेगा।

  • शुभ अंक- 02 और 06
  • शुभ रंग- लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article