Navpancham Drishti Yog 2026 Date, Time & Effect: वैदिक ज्योतिष में विभिन्न शुभ व शक्तिशाली योगों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक नवपंचम दृष्टि योग भी है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें और 9वें स्थान पर स्थित होते हैं या उनके बीच 120 डिग्री के आसपास दूरी होती है तो नवपंचम दृष्टि योग बनता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को नवपंचम दृष्टि योग बनेगा। इस दिन सुबह 8 बजकर 11 मिनट से ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय-कर्म के दाता ग्रह शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे। आज यहां पर आप नवपंचम दृष्टि योग से अगस्त 2026 के पहले हफ्ते से लाभ कमाने वाली 3 लकी राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे।
नवपंचम दृष्टि योग से प्रभावित राशियों की खासियत
| राशि (Zodiac Sign) | स्वामी ग्रह (Ruling Planet) | मुख्य खासियत (Key Characteristics) |
| मेष (Aries) | मंगल (Mars) | असीम साहस, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जावान स्वभाव |
| कर्क (Cancer) | चंद्रमा (Moon) | अत्यधिक भावुक, संवेदनशील और अपनों की देखभाल करने वाला स्वभाव |
| मीन (Pisces) | गुरु / बृहस्पति (Jupiter) | अत्यधिक दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील स्वभाव |
मेष, कर्क और मीन राशि वालों का राशिफल
मेष राशि (Aries)-
सूर्य-शनि ग्रह के नवपंचम दृष्टि योग से मेष राशि वालों को 7 अगस्त 2026 के बाद लाभ होने के प्रबल योग हैं। पुराना अटका हुआ धन नौकरी कर रहे लोगों को मिल सकता है। इसके अलावा आय में सुधार होना भी संभव है। इस दौरान आपको अपने से बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिसकी वजह से आप कोई सही फैसला वक्त पर ले पाएंगे। दांपत्य सुख में भी इस दौरान आपको कमी देखने को नहीं मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)-
मेष के अलावा कर्क राशि वालों को भी सूर्य-शनि के नवपंचम दृष्टि योग से अगस्त 2026 के पहले हफ्ते के बाद लाभ होने की संभावना अधिक है। शेयर बाजार से कामकाजी लोगों को लाभ होगा। रिश्तों में शांति व सामंजस्य लगातार बढ़ता जाएगा। साथ ही बड़ों का मार्गदर्शन हिम्मत बढ़ाएगा और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
मीन राशि (Pisces)
जिन लोगों की राशि मीन है, उनके जीवन में सूर्य-शनि के नवपंचम दृष्टि योग से स्थिरता आएगी। आर्थिक उन्नति होने से कामकाजी लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। सही फैसले लेने के कारण लव लाइफ में स्थिरता के साथ-साथ प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा दिल टूटे लोगों को मानसिक शांति मिलेगी।
''बता दें कि यहां दिया गया मेष, कर्क और मीन राशि वालों का राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है, जिसके वास्तविक परिणाम जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और अन्य शुभ-अशुभ योगों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।''
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
