Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 29 June 2026 : आज 29 जून 2026 है। आज सोमवार है। शिव उपासना करें, व्रत रहें, दान-पुण्य करें और शिवपुराण का पाठ करें। 29 का संयुक्त अंक चंद्रमा और मंगल के प्रभाव से प्रभावित रहेगा। यह अंक शुभता, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, भक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक सफलता और क्रिएटिविटी प्रदान करने वाला होता है। 29 का एकल अंक 02 के समान कार्य करेगा, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, आध्यात्मिकता और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। आज 29-06-2026 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल के मित्र ग्रह चंद्रमा, गुरु और सूर्य हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। भाग्यांक 09 नौकरी में पदोन्नति के अवसर दे सकता है। मूलांक 01 और 02 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय सूर्य से संबंधित वस्तुओं जैसे मसूर और लाल वस्त्र का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा, सूर्य और गुरु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्यों की अधिकता के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रगति के अवसर मिलेंगे। मूलांक 01 और 03 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु और शनि का प्रभाव नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर दे सकता है। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय सूर्य उपासना करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल और इस अंक के स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय गेहूं और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय फलों का दान करना है। शुभ रंग सफेद और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव मीडिया, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ देगा। व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नौकरी में भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करना है। शुभ रंग सफेद और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। नौकरी में प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता के योग हैं। कार्यों में लापरवाही से बचना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय लाल फलों और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। शनि, शुक्र और भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। मंगल और केतु रियल स्टेट व आईटी व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग आसमानी और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। व्यवसाय में गुरु, सूर्य और मंगल का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में स्किन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
