Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 28 May 2026 : आज 28 मई 2026, गुरुवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद विशेष माना जा रहा है। 28 का संयुक्त अंक चन्द्रमा और शनि के प्रभाव से निर्मित होता है, जो मन, कर्म, धर्म और ज्ञान का संतुलित स्वरूप माना जाता है। यह अंक आध्यात्मिकता, प्रसिद्धि, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। आज यह संयुक्त अंक एकल अंक 01 की तरह प्रभाव देगा, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। वहीं आज का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है। केतु का संबंध बुध, शुक्र और शनि से मित्रवत माना गया है, इसलिए आज कई जन्मांकों के लिए उन्नति और नई संभावनाओं का दिन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं जन्मांक (Ank Rashifal) के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
जन्मांक 01 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज जन्मांक 01 वालों के लिए शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। सूर्य, चन्द्रमा और केतु का सहयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नामांक 02 और 03 वाले लोगों से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में उदर संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आज गुड़ और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। नारंगी और पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
जन्मांक 02 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
जन्मांक 02 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। शुभ अंक 01 और 09 हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रोग्रेस के संकेत हैं। चन्द्रमा, गुरु और सूर्य का प्रभाव कार्यक्षेत्र में लाभ दे सकता है। नामांक 01 और 09 वाले व्यक्तियों से सहयोग मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य और बेहतर बना रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना लाभकारी रहेगा। हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
जन्मांक 03 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
जन्मांक 03 के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। शुभ अंक 02 और 09 हैं। गुरु, चन्द्रमा और केतु के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में भी नए कार्यों की शुरुआत संभव है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज तिल, फल और अन्न का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
जन्मांक 04 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
जन्मांक 04 वालों के लिए आज का दिन करियर में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। शुभ अंक 05 और 06 हैं। मीडिया, टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नामांक 04 और 06 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ फल देगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
जन्मांक 05 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
जन्मांक 05 वालों के लिए आज नौकरी और व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 01 और 03 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज मिष्ठान, जल और धार्मिक पुस्तकों का दान करना लाभकारी रहेगा। पीला और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
जन्मांक 06 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
जन्मांक 06 वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ माना जा रहा है। शुभ अंक 05 और 07 हैं। शनि, केतु और शुक्र का सकारात्मक प्रभाव व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि बीपी और शुगर के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
जन्मांक 07 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
जन्मांक 07 वालों के लिए आज सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं। शुभ अंक 05 और 06 हैं। केतु और शनि का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में कार्यरत लोगों को प्रगति मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
जन्मांक 08 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
जन्मांक 08 वालों को आज करियर और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक 05 और 06 हैं। केतु और बुध का सहयोग व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकता है। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास तेज करने का समय है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
जन्मांक 09 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
जन्मांक 09 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। शुभ अंक 01 और 02 हैं। व्यवसाय में अंक 01 और 09 वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मन प्रसन्न रखेगा। व्यापारिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ और सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। पीला और नारंगी रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
