Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 28 June 2026 : आज 28 जून 2026 है। 28 का संयुक्त अंक चंद्रमा और शनि के संयुक्त प्रभाव को दर्शाता है। यह अंक अर्थ, न्याय, धर्म, ज्ञान, धैर्य और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यक्ति को मेहनत, अनुशासन और अनुभव के आधार पर सफलता प्रदान करता है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 28-06-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। शनि कर्म, धैर्य, न्याय, मेहनत और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। शनि के मित्र ग्रह शुक्र और बुध हैं। केतु, शुक्र, शनि और बुध के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। सूर्य और शनि के बीच सामान्य सामंजस्य नहीं माना जाता है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों के सहयोग से प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय सूर्य से संबंधित वस्तुओं जैसे गुड़ का दान करना है। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा, मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। मूलांक 05 और 06 वाले लोगों का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। गुरु और चंद्रमा का सहयोग नौकरी में नए अवसर प्रदान कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए कार्य शुरू होने की संभावना है। भाग्यांक 08 बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज का उपाय सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। भाग्यांक 08 बैंकिंग, टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता दे सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में मूलांक 05 और 08 वाले लोगों से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 03 और 07 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय तिल और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 06 रहेगा। भाग्यांक 08 आपके लिए सहयोगी रहेगा। व्यवसाय में शनि और शुक्र का प्रभाव लाभ दिला सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सांस से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय श्री गणेश उपासना करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। केतु और शुक्र का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रगति और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बुध आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सूर्योपासना करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 09 रहेगा। शनि, शुक्र और बुध का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में नई सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 05 और 07 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 01 और 07 के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
