Aaj Ka Ankfal (28 April 2026) आज का अंकफल : आज 28 अप्रैल 2026 है। 28 का संयुक्त अंक चन्द्रमा और शनि के प्रभाव से बना है, जो मन, कर्म, धर्म और ज्ञान का संतुलन दर्शाता है। यह अंक व्यक्ति को मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह एकल रूप में 01 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी सूर्य है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता का कारक है। आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है, जो सुख, वैभव, आकर्षण और संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आज का दिन संतुलन बनाकर चलने, सही फैसले लेने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए अच्छा रहेगा। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं और नामांक 02 व 09 के सहयोग से काम आगे बढ़ेंगे। सूर्य, चन्द्रमा और मंगल का साथ आपको सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और शीतल जल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। चन्द्रमा, मंगल और सूर्य का सहयोग आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी खास व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में गुरु और शुक्र का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने का समय अनुकूल है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज फल और अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं, खासकर टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शनि और शुक्र का सहयोग मिलेगा, जिससे सफलता के योग बनेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और खासकर बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। केतु और शुक्र का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। केतु और बुध का सहयोग आपको प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में भी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज गुड़ और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं। काम को लेकर संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ और शीतल जल व मिष्ठान का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
