अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026 : आज किस्मत के धनी रहेंगे इन 6 राशियों के लोग, लगेगा जैकपॉट

Aaj Ka Rashifal (28 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं।

Image

27 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (28 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। मंगलवार का दिन है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में स्थित हैं। सूर्य मेष में, बुध, शनि व मंगल मीन में, शुक्र वृषभ में तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। व्याघात योग और बव करण का संयोग बना हुआ है, जो मानसिक एकाग्रता और कर्म पर फोकस करने का संकेत देता है।

आज का दिन सेवा, दान और संयम का है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें, मंगल के बीज मंत्र का जप करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। बड़े भाई का सम्मान करें। गर्मी के मौसम में जलदान, पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना और जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत पुण्यदायी रहेगा।

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा छठे भाव में होने के कारण आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। बारहवें भाव में शनि, मंगल और बुध का गोचर खर्च और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन तृतीय गुरु और सूर्य आपको साहस और आत्मबल देंगे। अगर आज मनमाफिक काम न हो तो परेशान न हों, धैर्य रखें। बिजनेस में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

शुभ रंग - लाल व पीला

उपाय - सूर्य उपासना करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

शुक्र आपकी ही राशि में होकर आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं। पंचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स और क्रिएटिव लोगों के लिए बहुत अच्छा संकेत दे रहा है। जॉब में सफलता के योग हैं, लेकिन ऑफिस में विवाद से बचना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा और शनि एकादश होकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - अन्न दान करें और कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें

भाग्य प्रतिशत - 55%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

गुरु का आपकी राशि में गोचर आपकी ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है। एकादश सूर्य और द्वादश शुक्र बिजनेस में नए अवसर देंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। संतान से खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन इमोशनल निर्णय से बचें।

शुभ रंग - हरा व बैंगनी

उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

तृतीय चन्द्रमा साहस देगा और नई योजनाओं पर काम करने का मन करेगा। शुक्र का प्रभाव किसी नई मीटिंग या डील से लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन विश्वास बनाए रखना जरूरी है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग - सफेद व पीला

उपाय - शिव उपासना करें और तिल-चावल का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 55%

सिंह राशि का आज का राशिफल

नवम सूर्य भाग्य को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन अष्टम शनि अधिक मेहनत की मांग करेंगे। आज आपको अपने समय का सही उपयोग करना होगा। किसी मित्र की मदद से कार्य पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। गुरु का दशम भाव में प्रभाव करियर में सफलता देगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है।

शुभ रंग - हरा व बैंगनी

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र और सूर्य का गोचर आपको लाभ देगा। जॉब और बिजनेस दोनों में ग्रोथ के संकेत हैं। आज का दिन पूजा-पाठ और मानसिक शांति के लिए अच्छा है। लव लाइफ आकर्षक रहेगी और संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग - हरा व बैंगनी

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा और आय के नए स्रोत बनाएगा। गुरु का प्रभाव धार्मिक कार्यों और यात्रा का योग बना सकता है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी लेकिन स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रह सकती है।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - हनुमान जी की पूजा करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें

भाग्य प्रतिशत - 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

दशम चन्द्रमा करियर पर फोकस बढ़ाएगा और गुरु सप्तम होकर सहयोग दिलाएंगे। परिवार में किसी विवाद को बढ़ने न दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आंख या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है।

शुभ रंग - लाल व सफेद

उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

नवम चन्द्रमा भाग्य को मजबूत करेगा और नए अवसर देगा। जॉब में बदलाव का विचार आएगा और यह आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। शनि और मंगल का प्रभाव मेहनत करवाएगा लेकिन सफलता भी देगा।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें और तिल-उड़द का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि-मंगल का प्रभाव पारिवारिक मामलों में थोड़ा तनाव दे सकता है। जॉब में दबाव रहेगा लेकिन धन आगमन के संकेत भी हैं। लव लाइफ में समय देंगे और रिश्ते बेहतर होंगे। संतान से खुशी मिलेगी।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - शिवलिंग पर जल और शहद अर्पित करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ और चन्द्रमा सप्तम होकर परिवार और रिश्तों में खुशियां देंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग - पीला व सफेद

उपाय - भगवान कृष्ण के नाम का जप करें और अन्न दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article