अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग आज काटेंगे चांदी, होगा धनलाभ

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 27 May 2026 : आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब, इसके लिए आपको आज के अंकफल की आवश्यकता होगी।

Image

27 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 27 May 2026 : आज 27 मई 2026 है। 27 का संयुक्त अंक चंद्रमा और केतु के प्रभाव से बना है। यह अंक कर्मयोग, आध्यात्मिक ज्ञान, रिसर्च और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है। यह अंक तेजी से सफलता देने वाला और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला माना जाता है। 27 का एकल अंक 09 होता है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल साहस, ऊर्जा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र सुख-सुविधा, धन, वैभव और आकर्षण का कारक माना जाता है। गुरु और मंगल परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 और 03 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे। शुक्र का प्रभाव करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और मसूर का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब में तनाव या काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं और नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव जॉब में बड़ा अवसर दे सकता है। व्यवसाय में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में शनि और शुक्र का सहयोग लाभ दिलाएगा। जॉब में नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 50% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में उन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में साइनस से परेशान लोग सावधानी रखें। आज मसूर का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने के संकेत हैं। अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी और नई उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। आज का दिन जॉब और व्यवसाय में सफलता देने वाला रहेगा। शनि और मंगल का प्रभाव बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। करियर में सम्मान और आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। मंगल, गुरु और सूर्य का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article