अध्यात्म

18 जनवरी 2026 का अंकफल: इन 7 बर्थडेट वालों के लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन रविवार, पढ़े 18 जनवरी का अंकज्योतिष भविष्यफल

Ank Jyotish Aaj Ka Ankfal 18 January 2026 (रविवार): किसी भी महीने की 1 से लेकर 31 तारीख में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन रविवार कैसा रहेगा। यह आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। आज 18 जनवरी को माघ माह की अमावस्या तिथि है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

18 जनवरी का अंकफल

18 जनवरी का अंकफल

18 जनवरी 2026, मौनी अमावस्या दिन रविवार का अंकफल: आज 18 जनवरी 2026 दिन रविवार है। आज के दिन साल 2026 की पहली अमावस्या तिथि है। आज की तारीख का संयुक्त अंक 18 माना जाता है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। यह अंक पूजा-पाठ, धर्म और अच्छे कर्मों से जुड़ा होता है। अंक 18 कर्मयोग, आध्यात्मिक सोच और रचनात्मकता का प्रतीक है। माना जाता है कि यह अंक मेहनत का फल जल्दी दिलाता है और सफलता की राह खोलता है। 18 के अंकों का योग 9 है।

अंक 9 मंगल का माना जाता है, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है। वहीं 18-01-2026 के सभी अंकों का योग 2 है। अंक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष के अनुसार मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य एक-दूसरे के मित्र ग्रह माने जाते हैं। इस कारण आज के दिन पर रविवार का दिन होने के कारण सूर्य, मंगल और चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: मंगल व सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में तनाव रह सकता है। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और भाग्य स्वामी चंद्रमा जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति है। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 02 का चंद्रमा और राहु रियल एस्टेट, टीचिंग, मीडिया और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता देगा। शनि और गुरु से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 02 और अंक 6 का सहयोग मिलेगा। आंखों और साइनस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। शुगर के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि और चंद्रमा जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में मंगल, शनि और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 4 और 8 वाले उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

उपाय: कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article