Aaj Ka Ankfal 13 September 2026: आज 13 सितंबर 2026 को रविवार है। 13 का संयुक्त अंक सूर्य व गुरु से सम्बद्ध बहुत ही संघर्षशील लेकिन शुभ है। ये वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। ये एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-09-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05, स्वामी बुध वाणी, व्यय, धर्म, ज्ञान, न्याय, वित्त, फिल्म, शिक्षा, तंत्र, पूर्व जन्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। इस समय भाद्रपद माह चल रहा है। ऐसे में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और रविवार को व्रत रखें। इसके अलावा श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ और गाय को केला खिलाना भी अच्छा रहेगा। चलिए अब जानें सभी मूलांक वालों के आज 13 सितंबर 2026 के अंकफल के बारे में।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
सूर्य, चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट आज मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। इसके अलावा भाग्यांक 05 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। आज आपको नेत्र रोग से परेशानी भी हो सकती है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 02 व 03
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
नौकरी में उन्नति होने से प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 09
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट मिलेगा। आज नौकरी में प्रगति का दिन है, जबकि व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कफ-जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ अंक- 01 व 02
- शुभ रंग- हरा व नीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
गुरु व चन्द्रमा सपोर्ट करेंगे। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील से लाभ होने का संकेत है। नौकरी में अंक 02 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति होने की भी संभावना है। यदि आप चाहते हैं कि आपके स्वास्थ्य में सुधार हो तो उसके लिए तिल व गुड़ का दान करें।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- भाग्य प्रतिशत- 55%
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में भाग्यांक 05 का स्वामी ग्रह बुध व मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। नौकरी में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो वो ठीक रहेगा।
- आज का उपाय- भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें।
- शुभ अंक- 04 व 08
- शुभ रंग- बैंगनी व सफेद
- भाग्य प्रतिशत- 80%
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज नौकरी कर रहे लोगों की प्रोग्रेस होगी। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा जॉब में प्रमोशन दिला सकता है। हालांकि, नेत्र के मरीजों को आज सावधान रहना होगा।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- हरा व नीला
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व केतु कोई नया अनुबंध करवा सकते हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं, वो नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। आज दिनभर बीपी के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है।
- आज का उपाय- गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ अंक- 04 व 06
- शुभ रंग- बैंगनी व हरा
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रात से पहले शनि कोई न्यू बिजनेस डील दिला सकते हैं । इसके अलावा नौकरी में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो वो बेहतर होगा।
- आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
मंगल, राहु व सूर्य सपोर्ट करेंगे। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में नामांक 01 व 05 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन राहु हड्डियों से सम्बंधित रोग दे सकता है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 02
- शुभ रंग- पीला व लाल
- भाग्य प्रतिशत- 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
