अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए 7 अक्टूबर के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 07 October 2026: 7 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसको आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

Image

7 अक्टूबर का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 07 October 2026: आज 07 अक्टूबर 2026 है। अंकज्योतिष में 07 का अंक आर्थिक लाभ, व्यवसाय वृद्धि, धन, वैभव और तांत्रिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। 07 के स्वामी ग्रह केतु हैं। यह अंक बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। ग्लैमर और प्रसिद्धि से भी 07 अंक का संबंध माना जाता है। आज 07-10-2026 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल, सूर्य और गुरु को परम मित्र माना जाता है, जबकि सूर्य और शनि के बीच मित्रता नहीं मानी जाती। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 और 05 हैं।

आज बुधवार है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ भाग्योदय में सहायक माना जाता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के लिए ऋग्वैदिक श्रीसूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें। विष्णु उपासना का क्रम जारी रखें। बहुत से भक्त जो कल एकादशी का व्रत रखे थे, वे आज व्रत का पारण करेंगे। पितृपक्ष चल रहा है, इसलिए पितरों का श्राद्ध और तर्पण करें। इस समय किया गया दान बहुत पुण्यदायी माना जाता है। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 07 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 03 और 09 रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल जॉब में प्रमोशन का रास्ता खोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग भी काम आएगा। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब में प्रसन्नता रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नामांक 05 और 09 वाले व्यक्ति लाभ दे सकते हैं। किसी संपर्क के जरिए नया कारोबारी अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। अंक स्वामी गुरु और भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल जॉब में प्रमोशन का रास्ता खोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 07 रहेंगे। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल रियल एस्टेट, एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग, आईटी और मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता दे सकते हैं। व्यवसाय में नामांक 03 और 09 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कारोबार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 07 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 03 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। कोई रुका हुआ काम दोबारा गति पकड़ सकता है। आज लंबे समय से अटके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना उपयोगी रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। जॉब के लिहाज से दिन सफलता देने वाला है। भाग्यांक 09 का सहयोग कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और जरूरी काम पूरे होंगे। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा। आज भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का प्रभाव आपके लिए सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें। आज उड़द और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि और मित्र ग्रह बुध कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग मिलेगा और कामकाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। जॉब में गुरु और मंगल का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे और कारोबार में नए अवसर सामने आएंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में उदर विकार की परेशानी हो सकती है। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

07 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय

आज 07 अंक के स्वामी केतु और भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का प्रभाव रहेगा। बुधवार होने के कारण भगवान विष्णु की आराधना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए ऋग्वैदिक श्रीसूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें। एकादशी व्रत रखने वाले भक्त आज विधि अनुसार पारण करें। पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करें। जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र या अपनी क्षमता के अनुसार आवश्यक सामग्री का दान करें। भावनाओं के बजाय विवेक का इस्तेमाल करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article