अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग आज लहराएंगे परचम, जानें किसे मिलेगी बड़ी सफलता

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 29 May 2026 : आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, इसे आप अपनी जन्म की तारीख से भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहा है आपका आज का अंकफल।

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 29 May 2026 : आज शुक्रवार का पावन दिन है और पुरुषोत्तम माह का विशेष प्रभाव भी बना हुआ है। धार्मिक दृष्टि से यह समय भगवान विष्णु की उपासना, व्रत, दान-पुण्य और शिवपुराण के पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार आज का संयुक्त अंक 29 बेहद प्रभावशाली और शुभ फल देने वाला माना गया है। यह अंक चन्द्रमा और मंगल के प्रभाव से निर्मित होता है, जो व्यक्ति को सुख-संपत्ति, कर्मयोग, आध्यात्मिकता, भक्ति और ज्ञान की ओर अग्रसर करता है। यह अंक रचनात्मकता और तेज गति से सफलता दिलाने वाला माना जाता है। 29 का मूलांक 02 होता है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है और चन्द्रमा मन, संवेदनशीलता तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

आज 29-05-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। शनि कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है। शुक्र, शनि और केतु आपस में मित्र ग्रह माने गए हैं, वहीं मंगल का संबंध चन्द्रमा, गुरु और सूर्य से अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में आज का दिन कई जन्मांकों के लिए विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल (Numerology Horoscope)

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

जन्मांक 01 वालों के लिए आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में प्रगति देने वाला रहेगा। भाग्यांक 08 का प्रभाव कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

जन्मांक 02 के जातकों को आज नौकरी में काम का दबाव अधिक महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है और करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

जन्मांक 03 वालों के लिए आज गुरु और शनि का विशेष सहयोग रहेगा। बैंकिंग, शिक्षा और आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। सूर्योपासना करना लाभ देगा। हरा और सफेद रंग शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

जन्मांक 04 के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। राहु और शनि का प्रभाव तकनीकी, बैंकिंग और शिक्षण क्षेत्र में लाभ दिला सकता है। व्यवसाय में भी नए लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गेहूं और गुड़ का दान शुभ फल देगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

जन्मांक 05 वालों के लिए आज रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। व्यवसाय में नए संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं और नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। फलों का दान करना शुभ रहेगा। सफेद और बैंगनी रंग भाग्य बढ़ाने वाले साबित होंगे। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

जन्मांक 06 वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। शुक्र और चन्द्रमा का प्रभाव मीडिया, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। व्यवसाय में सफलता और नौकरी में सहयोग मिलने के संकेत हैं। हालांकि बीपी के मरीजों को सावधानी रखनी होगी। हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। सफेद और बैंगनी रंग शुभ रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

जन्मांक 07 के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय में संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति आपको प्रसन्न करेगी, लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। लीवर संबंधी रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। लाल फल और गुड़ का दान शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग भाग्यशाली रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

जन्मांक 08 वालों के लिए आज सफलता के विशेष योग बने हुए हैं। शनि और शुक्र का प्रभाव नौकरी और व्यवसाय दोनों में मजबूती देगा। रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्रीसूक्तम का पाठ करना शुभ रहेगा। आसमानी और हरा रंग लाभकारी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

जन्मांक 09 के जातकों को आज गुरु, सूर्य और शनि का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। हालांकि उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। लाल और बैंगनी रंग शुभ फल देंगे। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article