Aaj Ka Ank rashifal, 24 April 2023: आज 24 अप्रैल 2023 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-04-2023 का भाग्यांक 08 ही रहेगा। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि मीडिया, फ़िल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। आज अपना अंकफल देखें।
1 जन्मांक01-शुभ अंक-03 व 02
जाँब व व्यवसाय- अंक01 02 व 09 मित्र हैं।गुरु व सूर्य प्रगति देंगे।इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। बहुत जल्द जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जाँब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय-आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। व्यवसाय में अंक 07 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
5 जन्मांक 05-शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6 जन्मांक 06-शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 08 के स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।स्वास्थ्य-श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
7 जन्मांक 07-शुभ अंक-03 व 04
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शनि सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8 जन्मांक 08-शुभ अंक-05 व 07
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।कम्बल का दान करें।
