Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 13 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi:सुजीत जी महाराज-
आज 13 अक्टूबर 2022 है। 13 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। 01 का स्वामी सूर्य है। आज 13-10-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक01- शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 02 की हेल्प से प्रगति होगी। चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य ,मङ्गल व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है।गुड़ का दान करें।
जन्मांक 02-शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव मंगलकारी रहेगा।जाँब व व्यवसाय में उन्नति है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03- शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व भाग्यांक ग्रह राहु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य-बुध व राहु स्किन/बोन विकार से कष्ट दे सकता है।
जन्मांक 04-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 मीडिया,टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05-शुभ अंक-08
जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी राहु,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं।जाँब में अंक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06-शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी राहु व उसके मित्रग्रह शनि का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-साइनस या स्नोफीलिया के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07 - शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जाँब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गुड़ का दान करें।
जन्मांक 08 - शुभ अंक-05
जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि देगा।आज के दिन मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09- शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ देगा। जाँब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
