आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 7 January 2026 (बुधवार): आज 7 जनवरी का दिन बुधवार है। इस कारण आज बुध ग्रह का प्रभाव पूरे दिन पर रहेगा। इसके साथ ही तारीख 7 है। अंक 7 केतु का माना जाता है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 9 है, जो मंगल का अंक है। ऐसे में केतु और मंगल का प्रभाव भी आज के दिन पर आपको देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्यांक 09 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 2 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला और हरा भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु, सूर्य और भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रमोशन देंगे। व्यवसाय में लाभ है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बैंकिंग, आईटी और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्ति से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में कार्यों की अधिकता रहेगी। जॉब में सफलता का दिन है। भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। लिवर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने कार्यों से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन संभव है। नेत्र के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: तिल और कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में सफलता का दिन है। शनि, मंगल और बुध जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: बैगनी और आसमानी भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
शुक्र और मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्किन विकार संभव है।
उपाय: मूंग दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
