आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 16 January 2026 (शुक्रवार): आज 16 जनवरी प्रदोष व्रत का दिन है। आज की तारीख 16 के अंकों का योग 7 है, जो केतु का अंक है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 9 है, जो मंगल का अंक है। आज का दिन शुक्रवार है। इस कारण 16 जनवरी पर शुक्र, मंगल और केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 09 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रमोशन देंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
रियल एस्टेट, टीचिंग, मीडिया और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 4 और 7 वाले व्यक्ति से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 09 और मित्र अंक 03 का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन संभव है। शुगर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि और शुक्र बैंकिंग जॉब व व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
शुक्र, शनि और मंगल का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 6 और 8 वाले उच्चाधिकारी सपोर्ट देंगे। स्वास्थ्य से तनाव संभव है।
उपाय: कम्बल और तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
