अध्यात्म

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, 15 January 2026 (मकर संक्रांति): इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा मकर संक्रांति का दिन, पढ़ें 15 जनवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): आज मकर संक्रांति का दिन गुरुवार आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए 15 जनवरी का दिन कैसा रहने वाला है?

15 जनवरी 2026 का अंकफल

15 जनवरी 2026 का अंकफल

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): आज 15 जनवरी 2026 का दिन गुरुवार है। आज के दिन ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आज की तारीख 15 के अंकों का योग 6 है। अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 8 है। अंक 8 के स्वामी शनि है। जो न्याय, फिल्म, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक हैं। इस कारण आज के दिन पर शनि, शुक्र और गुरु का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सूर्य और बुध का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का शनि टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है। कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में उन्नति रहेगी। मूलांक 5 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जॉब में नया दायित्व मिल सकता है। व्यवसाय में यात्रा संभावित है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: चावल-तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 5 और 8 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत से खुश रहेंगे।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

बिजनेस में लाभ है। शुक्र और शनि का सहयोग मिलेगा। हार्ट के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: खिचड़ी का दान करें।

शुभ रंग: हरा और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

केतु और शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। जॉब में प्रमोशन की आशा रखें। बीपी के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में सफलता का दिन है। शनि और शुक्र बैंकिंग जॉब व व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 3 और 5 का सहयोग सुखद है। मंगल व्यवसाय को नई दिशा देगा। बुध और मंगल स्किन संबंधित रोग दे सकता है।

उपाय: सप्त अन्न और कम्बल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article