Aaj Ka Ankfal: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार, जानिए अपनी बर्थडेट से
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 4, 2026, 07:41 AM IST
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 04 February 2026: आज 04 फरवरी 2026 है। अंक 04 संघर्षशील होते हुए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। यह अंक वैभव, प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि का कारक है। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज की तारीख 04-02-2026 का भाग्यांक 07 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि और राहु आपस में परम मित्र माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। भाग्यांक 07 व्यय, ज्ञान, तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल और राजनीति का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
4 फरवरी 2026 का अंकफल
Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 04 February 2026: आज तारीख 04-02-2026 है और दिन बुधवार है। आज की तारीख 04 है, जिसका संबंध अंक 4 (राहु) से माना जाता है। अंक 4 संघर्षशील होते हुए भी सफलता दिलाने वाला अंक है। यह अचानक लाभ, प्रसिद्धि, तकनीक और अलग पहचान का कारक माना जाता है। अंक 4 का स्वामी ग्रह राहु है।
पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 4 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 16) और 1 + 6 = 7 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 7 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। राहु, शनि और शुक्र आपस में मित्र ग्रह माने जाते हैं। अंक 4 के मित्र अंक 5, 6 और 8 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज सूर्य, चन्द्रमा और भाग्यस्वामी केतु का सहयोग मिलेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में उन्नति के संकेत हैं। भाग्यांक 07 और जन्मांक 08 से जुड़े व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य में नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 और 08 से जुड़े व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
उपाय: तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु अंक और केतु भाग्यस्वामी है। चन्द्रमा और गुरु मित्र ग्रह हैं। जॉब के क्षेत्र में प्रगति का दिन है। व्यवसाय में नए उत्तरदायित्व मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
गुरु और राहु सहयोगी रहेंगे। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण बिजनेस डील से लाभ हो सकता है। जॉब में नामांक 05 और 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति के संकेत हैं।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
व्यवसाय में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु और मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। जॉब में नामांक 04 और 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब में प्रगति के स्पष्ट संकेत हैं। भाग्यस्वामी केतु और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों से प्रमोशन का अवसर दिला सकता है। त्वचा संबंधी रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज भाग्यस्वामी और अंक स्वामी दोनों केतु हैं। गुरु, राहु और केतु व्यवसाय में नया अनुबंध दिला सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन की उम्मीद रहेगी। नेत्र और कर्ण रोगी सावधानी बरतें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
भाग्यस्वामी केतु और अंक स्वामी शनि हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। राहु, शनि और गुरु नई बिजनेस डील दिला सकते हैं। जॉब में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
गुरु, मंगल और राहु सहयोगी रहेंगे। अंक स्वामी मंगल और भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 और 06 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है।
उपाय: तिल के लड्डू का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।