Dev Deepawali Par Kitne Diye Jalaye, Kartik Purnima Deep Daan Time 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा है और आज ही के दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। आज के दिन शाम के समय में दीपक जरूर जलाए जाते हैं। आज हर घर दीपक की रौशनी में जगमगाता है। खासतौर से बनारस में तो इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दीपदान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं, लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और मृत पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां से आप जान सकते हैं कि देव दीवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाए जाते हैं। साथ ही यहां दीपक जलाने के शुभ समय के बारे में भी बताया गया है।
देव दीवाली पर कितने दीए जलाएं?
देव दीपावली के दिन प्रदोष में करीब 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 दीपक जला सकते हैं। इसी के साथ प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करें के साथ 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।
देव दीपावली पर दीए जलाने का शुभ मुहूर्त 2025-
देव दीपावली पर दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक है। इस दौरान ही आपको दीया जलाना है।
देव दीपावली पर दीए जलाकर कहां रखें?
- मुख्य द्वार पर
- रसोई घर में पानी के स्थान पर
- तुलसी के पास
- पास के शिव मंदिर में
- घर की पूर्व दिशा में
कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं?
आज कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर शाम के समय में 5, 7, 11, 21, 51 और 101 दीए जलाए जाते हैं, लेकिन इस दिन 365 बाती का दीपक जलाने का भी रिवाज है।
कार्तिक पूर्णिमा पर 365 दीया जलाने का शुभ समय 2025-
कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती का दीया जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5.30 से 7.30 तक है। आपको इस दीये को पूर्व दिशा में रखना है।
