आज 9 फरवरी, चॉकलेट डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन किनपर होगी प्यार की बरसात, मीठे-मीठे चॉकलेट जैसा हो जाएगी लव लाइफ
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Feb 9, 2026, 07:49 AM IST
Aaj Ka Love Rashifal - 09 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज 9 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है। आज चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के दिन किस लवर पर प्यार बरसने वाला है और किसकी जिंदगी में चॉकलेट जैसी मिठास भरने वाली है, ये आप यहां से लव राशिफल पढ़कर जान सकते हैं।
लव राशिफल 09 फरवरी 2026 चॉकलेट डे का लव होरोस्कोप (pc: canva)
Aaj Ka Love Rashifal - 09 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम अमर है। शाश्वत है। सत्य है। परिपक्व प्रेम वासनात्मक नहीं होता। वह आध्यात्मिक होता है। प्रेम के पुष्प मन से पल्लवित होते हैं, चन्द्रमा मन व प्रेम के सौंदर्य का कारक ग्रह है। यह दैहिक आकर्षण नहीं वरन मन का मिलन है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। चन्द्रमा तुला में है व रात में 01:11 के बाद वृश्चिक में आ जाएंगे। लव प्रेम नहीं होता। लव प्रेम का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन का शब्द हो सकता है। प्रेम वृहद है। गोपियों का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम आत्मा व परमात्मा का मिलन है। कृष्ण के किनारे नृत्य करती गोपियां भगवान पूर्ण ब्रम्ह कृष्ण के किनारे नाचती पुण्य आत्माएं कृष्ण के प्रेम में पूर्ण समर्पित हैं।कृष्ण पूर्णावतार हैं। उनके भक्त ऊधो भी हैं लेकिन उनको गोपिकाएं सिखाती हैं। ऊधो मन न भए दस बीस, एक हुतो सो गयो श्याम संग को अवराधे ईस- मन तो हमारा एक है वह सिर्फ व सिर्फ श्याम संग है, यह प्रेम है।
प्रेम राशिफल फरवरी 09 फरवरी 2026-
1) मेष- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। चन्द्रमा प्रेम में सफलता व शुक्र रोमांटिक बिहैव देता है। रात 01:11 के बाद चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। शुक्र व मङ्गल शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत यात्रा से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्डन रिंग भेंट करें। युवा प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
2) वृष- शुक्र जो कि प्रेम का कारक ग्रह है वही इस राशि का स्वामी है। चन्द्रमा प्रेम कविताएं लिखवाता है। शुक्र काव्य सृजन देता है। राहु प्रेम में तनाव दे सकता है रात 01:11 के बाद यात्रा शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव लव लाइफ को यादगार कर देगा। लव पार्टनर को हीरे की अंगूठी व गुलाब गिफ़्ट करें।
3) मिथुन- चन्द्रमा प्रेम की अभिव्यक्ति कराएगा। घर पर विवाह की बात में सफलता मिलेगी। सप्तम भाव विवाह व शुक्र प्रेम का कारक होता है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। प्रेम की अभिव्यक्ति बेहिचक कर सकते हैं
4) कर्क- शुक्र शारीरिक आकर्षण व चन्द्रमा इमोशनल प्रेम देता है। रात 01:11 के बाद कोई खूबसूरत उपहार प्रेमी को दें। स्मृतियों को संजोकर रखें। गुरु का गोचर प्रेम को सफल करके इसकी परिणति विवाह में करेंगे।लव लाइफ बहुत ही सुंदर व सुखद रहेगी। प्रेमी को सुंदर पेंटिंग दे सकते हैं।
5) सिंह- राहु प्रतिकूल है। मानसिक तनाव से बचें। शुक्र लव लाइफ को लेकर खुशी दे सकते है। सूर्य राशि स्वामी है। रात 01:11 के बाद रोमांटिक यात्रा हो सकती है। प्रेमी को सुखद जर्नी कराएं।असत्य मत बोलें। चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। प्रेमी को स्वर्ण की अंगूठी गिफ्ट करें।
6) कन्या- शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में सुंदर अविस्मरणीय पल देंगे। चन्द्रमा लव लाइफ में अनुकूल रहकर कई सुखद पल दिलाएंगे। खूबसूरत यात्रा का सुख प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर को स्वर्ण के आभूषण उपहार में दे सकते हैं।प्रेम में दैहिक आकर्षण से ज्यादा प्रभावित रहेंगे। सुंदर गीतों का सृजन मन को रचनात्मक बनाएगा।
7) तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र प्रेम में रोमांस व गीत- संगीत का कारक ग्रह है। चन्द्रमा इसी राशि का होकर मन को प्रेम की डोर में बांधे रखता है। रात 01:11 के बाद यात्रा सम्भावित है। हर पल का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मित्र बुध के साथ प्रेम विवाह के सपोर्ट में है। प्रेमी को खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट कराएं।यात्रा के पल संजोकर रखें।
8) वृश्चिक- रात 01:11 के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। लव लाइफ को लेकर बहुत ही अच्छा दिन रहेगा। चन्द्रमा का प्रभाव बहुत शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। सुन्दर रोमांटिक यात्रा हो सकती है। चन्द्रमा व गुरु प्रेम जीवन को सुंदर बनाएंगे।
9) धनु- शुक्र अनुकूल है। राशि स्वामी गुरु सप्तम होकर प्रेम जीवन को नव उत्कर्ष देगा। चन्द्रमा दैहिक आकर्षण बढ़ाता है।राहु समय की कमी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को सुंदर गिफ्ट दें।घर पर विवाह की बात कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी।
10) मकर- लव लाइफ सुंदर रहेगी। शुक्र व चन्द्रमा विवाह व प्रेम में सफल करता है।शुक्र शुभ है। आप लोग मिलकर अपने अपने घर पर विवाह की बात कर सकते हैं।प्रेमी को स्वर्ण की अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं।प्रेम जीवन बहुत सुुंदर रहेगा।
11) कुंभ- चन्द्रमा लव लाइफ को सुखद करेगा। गुरु पंचम हैं। प्रेम जीवन को लेकर आज का दिन बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करे। बुध व शुक्र संगीत का सानन्द देता है। भक्ति व प्रेम में संगीत आवश्यक है। प्रेम की परिपूर्णता को प्राप्त करके जल्द विवाह में सफल हो जाएगा।समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
12) मीन- प्रेम खूबसूरत होता है।समय प्रतीक्षा नहीं करता।प्रेमी इंतजार करता है ।चन्द्रमा प्रेम को सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। शुक्र दैहिक आकर्षण देता है। प्रेम अमर होता है।बहुत जल्द प्रेम की परिणति विवाह में होगी। प्रेमी को सुंदर गोल्डन रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।प्रेम की परिपूर्णता मन के विचारों का एकीकृत हो जाना है।
