Moonrise Today Timing 3 July 2026: (आज चतुर्थी का चांद कब दिखेगा): आज 3 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने, व्रत रखने और गणेश मंत्रों का जाप करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रोदय के बाद ही पूर्ण माना जाता है। श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखते हैं और रात्रि चंद्रमा को अर्घ्य देने और भगवान गणेश की पूजा के बाद व्रत का पारण करते हैं। आइए जानते हैं आज चांद कितने बजे दिखेगा, आज चांद देखना है या नहीं? इसके साथ ही जानें आज व्रत खोलने का सही टाइम...
आज 3 जुलाई 2026 को चांद कब निकलेगा - Moonrise Today Timing 3 July 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 9 बजकर 49 मिनट पर होगा। इसके साथ ही चंद्रास्त कल सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ें कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा
आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का चांद देखना है या नहीं?
जी हां कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना आवश्यक माना जाता है। क्योंकि संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही पूर्ण होता है। व्रत करने वाले लोग रात्रि में चंद्रमा को जल, अक्षत और पुष्प से अर्घ्य अर्पित करते हैं, फिर भगवान गणेश की पूजा कर व्रत का पारण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं तथा जीवन के संकट, विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं।
आज कितने बजे होगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत का पारण
कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी (Krishna Pingala Sankashti Chaturthi) के व्रत का पारण चंद्र दर्शन और भगवान गणेश की पूजा के बाद किया जाता है। इसलिए आज आप रात 9 बजकर 49 मिनट पर चंद्रोयद के बाद चंद्रमा का दर्शन कर और अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण कर सकते हैं। कई लोग चंद्र दर्शन के पश्चात फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का पारण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत का पारण करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी विघ्न एवं संकट दूर होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कल से शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम
आज सूर्यास्त कितने बजे होगा
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को नई दिल्ली में सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। सूर्यास्त के समय संध्या वंदन, दीपदान और भगवान सूर्य को अंतिम अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं, आज कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सूर्यास्त के बाद रात्रि में चंद्रमा के उदय की प्रतीक्षा करेंगे और चंद्र दर्शन एवं अर्घ्य देने के बाद भगवान गणेश की पूजा कर व्रत का पारण करेंगे।
