Sunrise Today Timing (15 January 2026): आज सूर्योदय कब होगा, क्या आज मकर संक्रांति का सूर्य है, मकर संक्रांति पर सूर्य को जल कब दें
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 15, 2026, 06:18 AM IST
Aaj 15 January 2026 Makara Sankranti ka Surya kitne baje nikalega (सूरज निकलने का समय आज का): आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व का सूर्योदय होगा। आज की सुबह पर सूर्य देव दर्शन देंगे तो वह अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में होंगे। यहां देखें कि आज मकर संक्रांति पर सूरज कब निकलेगा। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा कैसे करें।
आज 15 जनवरी 2026 को सूर्योदय का समय
Aaj 15 January 2026 Makara Sankranti ka Surya kitne baje nikalega (सूरज निकलने का समय आज का): मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि देव की मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण (सूर्य की उत्तर दिशा की यात्रा) शुरू होती है। यह त्योहार पृथ्वी पर दिन की लम्बाई बढ़ने का संकेत भी है। इस वजह से मकर संक्रांति को जोश, उत्सव और शुभ आरंभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसे तो साल 2026 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को ही हो चुका है लेकिन उदयातिथि को देखते हुए अधिकतर जगहों पर आज यानी 15 जनवरी 2026 को ही मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यहां देखें आपके शहर में आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का सूर्य कब निकलेगा।
आज 15 जनवरी 2026 को सूर्योदय का समय
| शहर | सूर्य उदय का समय |
|---|---|
| दिल्ली | 07:15 AM |
| नोएडा | 07:14 AM |
| गुरुग्राम | 07:14 AM |
| गाज़ियाबाद | 07:14 AM |
| फरीदाबाद | 07:14 AM |
| लखनऊ | 07:05 AM |
| कानपुर | 06:58 AM |
| वाराणसी | 06:50 AM |
| आगरा | 07:00 AM |
| जयपुर | 07:17 AM |
| देहरादून | 07:10 AM |
| चंडीगढ़ | 07:05 AM |
| भोपाल | 06:35 AM |
| इंदौर | 06:48 AM |
| पटना | 06:25 AM |
| कोलकाता | 06:18 AM |
| भुवनेश्वर | 06:30 AM |
| रांची | 06:28 AM |
| मुंबई | 07:06 AM |
| पुणे | 07:10 AM |
| अहमदाबाद | 07:21 AM |
| सूरत | 06:55 AM |
| राजकोट | 07:00 AM |
| हैदराबाद | 06:35 AM |
| बेंगलुरु | 06:45 AM |
| चेन्नई | 06:32 AM |
| कोयंबटूर | 06:40 AM |
| तिरुवनंतपुरम | 06:25 AM |
| गुवाहाटी | 06:05 AM |
| शिलांग | 06:10 AM |
आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर सूर्य को जल कब दें
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य उदय होने के एक घंटे के अंदर सूर्य को जल देना शुभ रहता है। इसके लिए सुबह 7:15 से लेकर सुबह 8:00 बजे तक का समय बहुत शुभ है।
आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति सूर्य पूजन विधि
मकर संक्रांति पर सूर्य को जल देने के लिए सुबह नहाकर स्वच्छ कपड़े पहनें। एक तांबे या मिट्टी के पात्र में शुद्ध जल लेकर इसमें थोड़े काले तिल, सरसों के बीज, गंगा जल और लाल फूल डालें। पूर्व की ओर मुख करके बैठें। धीरे-धीरे जल को ऊपर उठाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान ॐ आदित्याय नमः या ॐ भास्कराय नमः जैसे मंत्रों का जाप करें।