Aaj Surya Grahan Hai Kya: 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। खास बात ये है कि इस दिन सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का शुभ संयोग भी बन रहा है। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या को बेहद ही पुण्य फलदायी माना गया है। इतना ही नहीं इस अमावस्या का महत्व सूर्य ग्रहण के बराबर ही माना जाता है। ये अमावस्या पितृ दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास होती है। लेकिन क्या इस अमावस्या को सूर्य ग्रहण लग रहा है? चलिए इस बारे में जानते हैं।
30 दिसंबर 2024 को सूर्य ग्रहण है या नहीं (30 December 2024 Ko Surya Grahan Hai Ya Nahi)
30 दिसंबर 2024 को सू्र्य ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन सोमवती अमावस्या रहेगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर अमावस्या को सूर्य ग्रहण हो। इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने थे जो कि पहले ही लग चुके हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है। तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगा था।
30 दिसंबर को क्या करें (30 December Ko Kya Kare)
30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या है। इस दिन गंगा स्नान जरूर करें। अगर पितृ दोष और काल सर्प दोष से पीड़ित हैं तो इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए ये दिन बेहद खास है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा और उपासना का विधान है। सोमवती अमावस्या के दिन व्रत भी रख सकते हैं। इस दिन कई सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा का भी विधान बताया गया है।
