अध्यात्म

Sawan 12 Jyotirlinga Mantra: सावन में घर बैठे मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का फल, सिर्फ इस मंत्र का करें जप

Sawan 2023, 12 Jyotirlinga Mantra: अगर आप श्रावण मास (Sawan 2023) में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन न कर पाएं तो इस द्वादश ज्योतिर्लिंग (12 Jyotirlinga Images) के मंत्र का जप करके आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Image

12 Jyotirlinga Mantra & 12 Jyotirlinga Images

Sawan 2023, 12 Jyotirlinga Mantra: शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिंदुओं की आस्था के बड़े केन्द्र हैं। श्रावण महीने (Sawan 2023) में इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन (12 Jyotirlinga Darshan) करने का विशेष महत्व माना जाता है। जहां उत्तर में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग हैं, तो दक्षिण में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग स्थित है। वहीं पूर्व में वैद्यनाथ तो पश्चिम में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है। सावन के पूरे महीने सभी 12 ज्योतिर्लिंगों (12 Jyotirlinga Photo) में शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। ऐसी मान्यता है 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन (12 Jyotirlinga Images) करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप सावन (Sawan 2023) में इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे भी द्वादश ज्योतिर्लिंग (Dwadash Jyotirlinga) स्तुति द्वारा इनके दर्शन का फल पा सकते हैं।

12 Jyotirlinga Mantra In Hindi (द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति)

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।

उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥1॥

परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।

सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥

वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।

हिमालये तु केदारं घृष्णेशं च शिवालये ॥3॥

एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।

सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥

॥ इति द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति संपूर्णम्‌ ॥

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति का अर्थ- सौराष्ट्र प्रदेश में श्री सोमनाथ, श्रीशैल पर श्री मल्लिकार्जुन, उज्जयिनी में श्री महाकाल, ओंकारेश्वर में अमलेश्वर, परली में वैद्यनाथ, डाकिनी नामक स्थान में श्री भीमशंकर, सेतुबंध पर श्री रामेश्वर, दारुकावन में श्रीनागेश्वर, वाराणसी में श्री विश्वनाथ, गौतमी के तट पर श्री त्र्यम्बकेश्वर, हिमालय पर श्रीकेदारनाथ और शिवालय में श्री घृष्णेश्वर। जो मनुष्य प्रतिदिन सुबह और शाम के समय इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है उसके सात जन्मों के पाप इन लिंगों के स्मरण-मात्र से नष्ट हो जाते हैं।

जानिए कहां स्थित हैं 12 ज्योतिर्लिंग (Where The 12 Jyotirlingas Are Located)

क्र. सं.ज्योतिर्लिंगस्थान
1.सोमनाथसौराष्ट्र क्षेत्र, गुजरात
2.मल्लिकार्जुनश्रीशैल, आंध्र प्रदेश
3.महाकालेश्वरउज्जैन, मध्य प्रदेश
4.ओंकारेश्वरखंडवा, मध्य प्रदेश
5.केदारनाथरुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
6.भीमाशंकरपुणे, महाराष्ट्र
7.काशी विश्वनाथवाराणसी, उत्तर प्रदेश
8.त्र्यम्बकेश्वरनासिक, महाराष्ट्र
9.वैद्यनाथदेवघर, झारखंड
10.नागेश्वरद्वारका, गुजरात
11.रामेश्वरमरामेश्वरम, तमिलनाडु
12.घृष्णेश्वरऔरंगाबाद, महाराष्ट्र

सावन 2023 कब से कब तक रहेगा?

सावन महीना इस बार 59 दिनों का होगा। इसकी शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस सावन 8 सावन सोमवार व्रत, 9 मंगला गौरी व्रत और दो शिवरात्रि पड़ेंगी। वहीं इस साव 4 प्रदोष व्रत आएंगे।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article